Wednesday, July 29, 2026

झारखंड के कौशल कॉलेजों और गुरुकुलों के लिए खरीदी जाएंगी 10 नई गाड़ियां, प्रेझा फाउंडेशन ने जारी किया टेंडर.

Share

रांची: राज्य के कौशल विकास केंद्रों और गुरुकुलों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रेझा फाउंडेशन ने 10 नई चार पहिया वाहनों की खरीद प्रक्रिया शुरू की है। झारखंड सरकार के कल्याण विभाग और पैन-आईआईटी फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास से संचालित संस्था ने इसके लिए ऑनलाइन टेंडर जारी किया है।

टेंडर के मुताबिक खरीदी जाने वाली सभी गाड़ियां कम से कम 9 सीट वाली, पेट्रोल इंजन से लैस और BS-VI उत्सर्जन मानक वाली होनी चाहिए। वाहन आपूर्ति के लिए टाटा, महिंद्रा, अशोक लीलैंड और फोर्स जैसी कंपनियों के मॉडल को प्राथमिकता दी गई है।

कम कीमत वाली एजेंसी को मिलेगा काम

वाहनों की खरीद के लिए चयन प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से पूरी की जाएगी। सबसे कम दर उपलब्ध कराने वाली योग्य एजेंसी को आपूर्ति का जिम्मा दिया जाएगा। इच्छुक कंपनियों को mjunction ई-प्रोक्योरमेंट पोर्टल के माध्यम से आवेदन करना होगा। ऑफलाइन या हार्ड कॉपी में भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

टेंडर जमा करने की अंतिम तारीख 7 अगस्त रात 8 बजे तक निर्धारित की गई है। इसी दिन तकनीकी निविदा भी खोली जाएगी।

इन संस्थानों तक पहुंचानी होंगी गाड़ियां

चयनित एजेंसी को वाहन राज्य के विभिन्न कौशल कॉलेजों तक पहुंचाने होंगे। इनमें साहिबगंज, गुमला, जामताड़ा, लातेहार, चाईबासा, सरायकेला, इटकी, चान्हो और नगड़ाटोली (रांची) स्थित संस्थान शामिल हैं।

वाहनों की डिलीवरी, परिवहन और सुरक्षित उतारने की जिम्मेदारी संबंधित कंपनी की होगी।

समय पर डिलीवरी पर भुगतान में मिलेगी सुविधा

प्रेझा फाउंडेशन के अनुसार, वाहन मिलने और बिल जमा होने के बाद निर्धारित प्रक्रिया के तहत 60 दिनों के भीतर भुगतान किया जाएगा। वहीं, यदि कंपनी खरीद आदेश मिलने के सात दिनों के अंदर वाहनों की आपूर्ति कर देती है, तो भुगतान प्रक्रिया 45 दिनों के भीतर पूरी करने का प्रावधान रखा गया है।

टेंडर में यह भी स्पष्ट किया गया है कि तय समय सीमा में वाहन उपलब्ध नहीं कराने वाली एजेंसियों पर निर्धारित नियमों के अनुसार जुर्माना लगाया जा सकता है।

Read more

Local News