Wednesday, October 7, 2026

झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन ने तत्काल प्रभाव से क्यों भंग कर दी अपनी 21 जिलों की सभी समितियां, सिर्फ तीन को राहत…

Share

रांचीः झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन के आदेश से केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय ने शुक्रवार को दुमका, धनबाद और हजारीबाग को छोड़ बाकी के 21 जिलों के जिला से लेकर बूथ स्तर तक की सभी समितियों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है. जिन-जिन जिलों में बूथ से लेकर जिला स्तर तक की समितियों को भंग किया गया है वहां आज ही एक-एक संयोजक प्रमुख के नेतृत्व में संयोजक मंडली का गठन कर दिया गया है.

झामुमो प्रवक्ता ने बताया स्वाभाविक और सामान्य प्रक्रिया

झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय प्रवक्ता मनोज पांडेय ने बताया कि पार्टी संविधान के अनुसार महाधिवेशन से पहले जिला से लेकर बूथ स्तर तक सभी समितियों को भंग करने का प्रावधान है. अब, जब पार्टी का महाधिवेशन होना है उससे पहले जिला स्तर तक की नई समितियों के गठन के लिए पुरानी समितियों को भंग कर दिया गया है.

03 जिलों में नहीं भंग की गई समिति

पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दुमका में 02 फरवरी को झारखंड मुक्ति मोर्चा का स्थापना दिवस कार्यक्रम है. इसी तरह 04 फरवरी को धनबाद में स्थापना दिवस मनाया जाता है. इन दो जिलों में स्थापना दिवस कार्यक्रम की वजह से जिला समितियों को भंग नहीं किया गया है. वहीं हजारीबाग में पूर्व से ही जिला समिति गठित नहीं है और वहां संयोजक मंडली ही सारा काम देख रही है .

21 जिलों के झामुमो संयोजक मंडली के प्रमुख

क्रमजिलासंयोजक प्रमुख
1.रांचीमुस्ताक आलम
2.खूंटीजुबैर अहमद
3.चतरापंकज प्रजापति
4.लोहरदगामोजम्मिल अहमद
5.साहिबगंजपंकज मिश्रा
6.कोडरमाबीरेंद्र पांडेय
7.सिमडेगाअनिल कंडुलना
8.गुमलाभूषण तिर्की
9.गोड्डावासुदेव सोरेन
10.देवघरसंजय शर्मा
11.जामताड़ारवींद्रनाथ दुबे
12.प.सिंहभूमसोनाराम देवगम
13.लातेहारलाल मोतीनाथ शाहदेव
14.बोकारोरतन लाल मांझी
15.गढ़वातनवीर आलम
16.सरायकेलाशुभेंदु महतो
17.गिरिडीहसंजय सिंह
18.पलामूराजेन्द्र कुमार सिन्हा
19.रामगढ़विनोद किस्कू
20.पाकुड़एजाजुल इस्लाम
21.पूर्वी सिंहभूमसंयोजक मंडली का गठन अभी नहीं

18 जनवरी से 28 फरवरी तक चलेगा सदस्यता अभियान

आज गठित की गई संयोजक मंडली को राज्य में 18 जनवरी से 28 फरवरी तक चलने वाले सदस्यता अभियान के सफल संचालन के लिए पार्टी के केंद्रीय समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों और वरिष्ठ नेताओं से सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त कर सदस्यता अभियान को सफल बनाने का निर्देश दिया गया है. इसके साथ-साथ पार्टी के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय ने सभी नवगठित जिला संयोजक मंडली को यह निर्देश दिया है कि केंद्रीय समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों से समन्वय स्थापित कर अगले 45 दिनों के अंदर सभी पंचायत और वार्ड समितियों के गठन करने के उपरांत प्रखंड, नगर, महानगर समितियों के गठन के लिए नामों की अनुशंसा केंद्रीय कार्यालय को समर्पित करेंगे. गौरतलब हो ही झामुमो का महाधिवेशन इस वर्ष मार्च या अप्रैल में होने की संभावना है.

Read more

Local News