Sunday, March 29, 2026

झरिया में 2 गुटों में मारपीट और पत्थरबाजी

Share

धनबाद: जिले के झरिया थाना क्षेत्र में बच्चों की लड़ाई को लेकर दो गुट आपस में भिड़ गए. जिसके बाद दोनों के बीच जमकर मारपीट और पत्थरबाजी की घटना शुरू हो गई. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है.

दरअसल, बनियाहिर मैदान में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दो गुटों के बीच आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. जिसके बाद दोनों ओर से जमकर पथराव और लाठी-डंडे चले. इस घटना में दोनों पक्ष के करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं, जिसमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है. सभी का इलाज झरिया के निजी अस्पताल में चल रहा है.

घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी जिसके बाद सिंदरी एसडीपीओ आशुतोष कुमार सत्यम, झरिया अंचल सीओ सहित सिंदरी अनुमंडल की पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण किया. इस दौरान पुलिस को भीड़ को शांत करने के लिए हल्का बल का भी प्रयोग करना पड़ा. पुलिस ने मामले को शांत करने के लिए लोगों को खदेड़ा. फिलहाल क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है.

VIOLENT CLASH BETWEEN TWO GROUPS

पुलिस और शांति समिति के सदस्य दोनों पक्षों से बातचीत कर हालात को सामान्य करने में जुटे हैं. पूरे इलाके में पुलिस नजर बनाए हुए है. किसी भी घटना से निपटने के लिए पुलिस बल क्षेत्र में तैनात कर दिया गया है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है. घटना को लेकर एक गुट का कहना है कि एक युवक बाल कटवाने गया था. इसी दौरान कुछ युवकों ने अचानक हमला कर दिया. दूसरे गुट के युवकों के कारण माहौल बिगड़ा है. इसमें दावा किया गया है कि हमला करने वाले लोग हाल ही में दिल्ली से अपने रिश्तेदारों के पास आए हैं और बांग्लादेशी हैं.

वहीं, दूसरे गुट का कहना है कि कुछ बच्चे बनियाहिर ग्राउंड में खेल रहे थे, जहां किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया जिससे मामला बिगड़ गया. जिसके बाद दोनों ओर से पथराव और लाठी डंडे चलने लगे. इस घटना में आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं दोनों ओर से हमले में घर और ऑटो भी क्षतिग्रस्त हुए हैं.

रास्ते को लेकर दो समुदाय के बच्चों के बीच विवाद हुआ था, जो हिंसक रूप में बदल गया. फिलहाल स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही हैआशुतोष कुमार सत्यम, एसडीपीओ, सिंदरी

VIOLENT CLASH BETWEEN TWO GROUPS

Read more

Local News