Thursday, April 30, 2026

ज्ञानवासी केस की सुनवाई वाराणसी कोर्ट में पहुंचा बन्दर !

Share

ज्ञानवापी केस: सुनवाई में पहुंचा बंदर, CJM कोर्ट में टेबल पर बैठा; याद आई 39 साल पुरानी राममंदिर से जुड़ी घटना !

वाराणसी की जिला अदालत में शनिवार को ज्ञानवापी केस की सुनवाई के दौरान कुछ ऐसा हुआ कि 39 साल पुराना राममंदिर से जुड़ा घटनाक्रम याद आ गया. यह घटनाक्रम ही ऐसा था कि लोगों के बीच ज्ञानवापी केस की कम इस घटनाक्रम की चर्चा ज्यादा होने लगी. दरअसल इस सुनवाई में एक बंदर भी पहुंच गया था. यह बंदर पूरे समय तक कभी सीजेएम कोर्ट में टेबल पर तो कभी जिला जज के कोर्ट परिसर में घूमता रहा. इस बंदर ने किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया और सुनवाई पूरी होने के बाद अपने आप वहां से चला गया. जिसने भी इस बंदर को देखा, हैरान रह गया.

Read more

Local News