Sunday, March 29, 2026

‘जॉली एलएलबी 3’ ने ओपनिंग वीकेंड पर शानदार परफॉर्मेंस किया , पहले वीकेंड पर 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार..

Share

मुंबई: अक्षय कुमार और अरशद वारसी की कोर्टरूम कॉमेडी ड्रामा ‘जॉली एलएलबी 3’ ओपनिंग वीकेंड पर शानदार परफॉर्म किया है. भारत-पाकिस्तान मैच के बीच ‘जॉली एलएलबी 3’ ने 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. हालांकि मैच की वजह से फिल्म की कमाई पर असर जरूर पड़ा है. फिर भी तीन दिनों में 50 करोड़ का आंकड़ा पार करना काबिल-ए-तारीफ है.

‘जॉली एलएलबी 3’ दर्शकों के दिलों में जगह बनाने में कामयाब रही है. दोहरे अंकों में ओपनिंग के साथ, फिल्म ने सिनेप्रेमियों को खूब प्रभावित किया है और कमाई के नए झंडे गाड़ दिए हैं. बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत के बाद, ‘जॉली एलएलबी 3’ पहले रविवार को भी दमदार प्रदर्शन की और रिकॉर्ड तोड़ कमाई दर्ज कर रही है.

‘जॉली एलएलबी 3’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3
सैकनिल्क रिपोर्ट के अनुसार, ‘जॉली एलएलबी 3’ ने ओपनिंग डे 12.5 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. वहीं दूसरे दिन 60 प्रतिशत की उछाल के साथ फिल्म ने 20 करोड़ रुपये की कमाई की. रिलीज के तीसरे दिन यानी पहले रविवार को फिल्म नेअच्छी कमाई की.

इसने तीसरे दिन 21 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. इन दिनों में फिल्म 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने में सफल रही. तीनों में ‘जॉली एलएलबी 3’ का कुल कलेक्शन 53.5 करोड़ रुपये रहा. ‘जॉली एलएलबी 3’ तीन दिन का कलेक्शन 53.5 करोड़ रुपये तक पहुंच गया, जो इस फ्रेंचाइजी की किसी भी फिल्म द्वारा पहले तीन दिनों में की गई सबसे बड़ी कमाई है.

‘जॉली एलएलबी 3’ की कमाई पर पड़ा भारत-पाकिस्तान के मैच का असर
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ‘जॉली एलएलबी 3’ के बारे में अपडेट साझा किया है. तरण आदर्श के अनुसार, ‘जॉली एलएलबी 3′ ने अपने ओपनिंक वीकेंड में शानदार परफॉर्म की है. खासकर शनिवार और रविवार को फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की है. रविवार का कारोबार और बेहतर हो सकता था, लेकिन शाम से शुरू हुए भारत बनाम पाकिस्तान क्रिकेट मैच के कारण कलेक्शन पर असर पड़.’

तरण आदर्श आगे लिखते हैं, ‘फिल्म को अब सोमवार से शुरू होने वाले वर्किंग डे में भी अच्छी कमाई करनी होगी. 2 अक्टूबर तक, जब तक ‘कांतारा चैप्टर 1’ और ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ रिलीज नहीं होती, तब तक कोई बड़ी रिलीज न होना इसके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.’

तरण आदर्श के मुताबिक, जॉली एलएलबी ने पहले वीकेंड (शुक्रवार + शनिवार + रविवार) में 12.15 करोड़ रुपये कमाए, जबकि जॉली एलएलबी 2 ने 50.46 करोड़ रुपये कमाए थे. वहीं, ‘जॉली एलएलबी 3’ ने पहले तीन दिनों में 53.50 करोड़ रुपये कमाए हैं.

  • https://www.youtube.com/embed/eSgJ8PfSUSk?si=3K49BwDam7rQfcUV

‘जॉली एलएलबी 3’ कास्ट
‘जॉली एलएलबी 3’ अक्षय और अरशद की तीसरी फिल्म है. इससे पहले वे ‘जानी दुश्मन: एक अनोखी कहानी’ और ‘बच्चन पांडे’ में साथ काम कर चुके हैं. सुभाष कपूर की निर्देशित ‘जॉली एलएलबी 3’ में अरशद और अक्षय पिछली फिल्मों की अपनी-अपनी भूमिकाओं को दोहरा रहे हैं.फिल् में सौरभ शुक्ला, अमृता राव, हुमा कुरैशी, बोमन ईरानी, ​​सीमा बिस्वास, गजराज राय, राम कपूर, अविजित दत्त भी मुख्य भूमिकाओं में हैं. बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत के बाद, ‘जॉली एलएलबी 3’ पहले रविवार को भी दमदार प्रदर्शन कर रही है और रिकॉर्ड तोड़ कमाई दर्ज कर रही है.

Read more

Local News