Monday, June 8, 2026

जेपीएल टी-20 की ट्रॉफी गिरिडीह पहुंची, यहां रांची टाइटंस के खिलाड़ी और टीम ऑनर ने शहर का भ्रमण किया.

Share

गिरिडीह: इंडियन प्रीमियर लीग की तर्ज पर झारखंड प्रीमियर लीग 10 जून से होना है. जेपीएल की टीमें बन चुकी है. फ्रेंचाइजी अपनी-अपनी टीम के लिए खिलाड़ियों की बोली लगा चुके हैं. इस लीग का 10 जून से आगाज हो जाएगा. इस बीच इस लीग में गिरिडीह की अलग से चर्चा होनी है. यह चर्चा रांची टाइटन को लेकर है.

  • दरअसल, रांची टाइटन टीम के ऑनर गिरिडीह के चर्चित व्यवसायी सलूजा गोल्ड के सतविंदर सिंह सलूजा हैं. सतविंदर सिंह, गिरिडीह के रहने वाले हैं और खेल के प्रति उनका झुकाव पहले से रहा है. ऐसे में इन्होंने टीम बनाई है, जिसका नाम रांची टाइटन है. टीम में झारखंड के अलग-अलग जिले के खिलाड़ी भी शामिल हैं.

निश्चित तौर पर गिरिडीह प्लस रांची दोनों जुड़ गया जो उत्साह पैदा कर रहा है. यह अच्छा मौका है खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने का. हमारी शुभकामनायें खिलाड़ियों के साथ हैं. झारखण्ड के खिलाड़ी देश- विदेश में नाम रौशन करें: डॉ. बिमल कुमार, एसपी

रविवार को जेपीएल 2026 टी 20 की ट्रॉफी रविवार को गिरिडीह पहुंची. ट्रॉफी के साथ रांची टाइटंस के खिलाड़ी और टीम ऑनर सलूजा गोल्ड ने शहर का भ्रमण किया. खिलाड़ियों के साथ ट्रॉफी पूरे शहर में घुमाई गई. ट्रॉफी यात्रा को एसपी डॉ. बिमल कुमार, मेयर प्रमिला मेहरा और डिप्टी मेयर सुमित कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस मौके पर सलूजा गोल्ड के अमरजीत सिंह सलूजा, सतविंदर सिंह सलूजा, तरणजीत सिंह सलूजा, जोरावर सिंह सलूजा भी मौजूद रहे.

यह अच्छी शुरुआत है. खिलाड़ियों के अंदर प्रतिस्पर्धा की भावना जगेगी और वे बेहतर प्रदर्शन करेंगे. क्रिकेट प्रेमी भी इस प्रतियोगिता को लेकर उत्साहित हैं:
प्रमिला मेहरा, महापौर

इस मौके पर उप महापौर सुमित कुमार ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता से ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों का भी मनोबल बढ़ता है. निश्चित तौर पर जेपीएल एक अच्छी शुरुआत है. वहीं रांची टाइटंस के ऑनर अमरजीत सिंह ने बताया कि क्रिकेट की खुमारी पूरे भारत में है. झारखंड में जेपीएल टी-20 से नई शुरुआत हुई है. 6 टीमों के टूर्नामेंट में रांची टाइटंस की ऑनरशिप गिरिडीह की सलूजा गोल्ड के पास है. रांची टाइटंस का दूसरा घर गिरिडीह है.

रांची टाइटंस में शामिल है खिलाड़ी

कप्तान ऑलराउंडर राजनदीप सिंह, उपकप्तान शिखर मोहन के अलावा टीम में आयुष भारद्वाज, सत्या सेतु, यश भगत, कुमार अंकित, श्रेष्ठ, युवराज सिंह, ओम सिंह, आर्यन हूदा, सचिन यादव, युवराज कुमार, मुकेश सिंह, प्रिंस मुर्मू, जतीन पांडेय, सौरभ सरकार, प्रेम कुमार चौरसिया, इशान ओम आदि शामिल है. टीम के कोच रतन कुमार, कौशल किशोर सिंह, टीम मैनेजर रजनीश सहाय मौजूद थे.

Read more

Local News