जामताड़ा: जिले को डिजिटल लाइब्रेरी की सौगात मिलने जा रही है. जामताड़ा जिला प्रशासन एक ओर स्कूलों में साइबर सिक्योरिटी क्लब खोलकर छात्रों को जागरूक करने का काम कर रहा है दूसरी ओर डिजिटल लाइब्रेरी खोलकर स्कूली बच्चों एवं युवाओं को उनके भविष्य संवारने का काम कर रहा है.
प्रशासन ने जिला मुख्यालय में दिशोम गुरु शिबू सोरेन के नाम से डिजिटल लाइब्रेरी तैयार की है. डिजिटल माध्यम से बच्चों को प्रशिक्षण शिक्षा देने का काम किया जाएगा. ताकि इस लाइब्रेरी में छात्र, अपने पाठ्यक्रम की सारी जानकारी और करियर बनाने की दिशा में आगे बढ़ सके.
- डिजिटल लाइब्रेरी में 50 बच्चों के बैठने की व्यवस्था की गई है, जिससे एक साथ 50 बच्चे डिजिटल लाइब्रेरी में पाठ्यक्रम की जानकारी ले सकेंगे और आसानी से एक दूसरे को साझा कर सकेंगे. जिला प्रशासन द्वारा डिजिटल लाइब्रेरी में प्रशिक्षण देने का भी काम किया जाएगा. इसके साथ ही लाइब्रेरी को लेकर जानकारी बच्चों को दी जाएगी. प्रमाण पत्र भी बांटे जाएंगे.
जिला प्रशासन की इस पहल से छात्रों में खासकर प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं में काफी उत्साह है. दरअसल, पाठ्यक्रम पुस्तक के अभाव में ऑनलाइन जानकारी लेने के लिए जहां बच्चों को इधर-उधर जाना पड़ता था, जिसमें कमजोर वर्ग के बच्चे पढ़ाई से वंचित रह जाते थे लेकिन अब डिजिटल लाइब्रेरी खुलने से उन्हें आसानी से लाभ मिल सकेगा और अपना भविष्य संवारने का उन्हें मौका मिलेगा.
वहीं युवाओं का कहना है कि डिजिटल लाइब्रेरी काफी जरूरी है. आज के युग में डिजिटल माध्यम से ही सारी जानकारी मिल रही है, जबकि कई पाठ्य पुस्तक महंगी होने से खरीद नहीं पाते हैं.
बड़े-बड़े शहर की तुलना में जामताड़ा के बच्चे, इस डिजिटल युग में पीछे नहीं रह जाए. कमजोर बच्चों को इधर-उधर भटकना पड़ता था और वे पढ़ाई से वंचित रह जाते थे, अब उन्हें इस डिजिटल लाइब्रेरी के माध्यम से सारी जानकारी मिलेगी. इस डिजिटल लाइब्रेरी के माध्यम से बच्चों को प्रशिक्षण दिया जाएगा और भी कई आधुनिक पाठ्यक्रम है उनकी भी जानकारी दी जाएगी. इसके साथ प्रमाण पत्र भी निर्गत करने का काम करेंगे: रवि आनंद, उपायुक्त


