Thursday, July 2, 2026

जहानाबाद के काको थाना क्षेत्र में सब्जी विक्रेता 70 वर्षीय मौसिन आलम की 5 रुपये के विवाद में हत्या कर दी गई।

Share

जहानाबाद। काको थाना क्षेत्र में महज पांच रुपये के लिए एक किसान की बाजार के एजेंट ने हत्या कर दी। किसान पहचान काको थाना क्षेत्र के पखनपुरा गांव निवासी 70 वर्षीय मौसिन आलम के रूप में हुई।

वृद्ध किसान सब्जी की खेती करते थे । रोज अपने खेत से सब्जी तोड़कर काको बाजार में बेचने आते थे। इसके एवज में बाजार समिति के एजेंट किसान से चुंगी वसूली करते थे।

बुधवार को भी किसान सब्जी बेचने बाजार आए थे, जहां बाजार समिति के एजेंट काको निवासी विक्की पटेल ने किसान से 15 रुपये मांगे। किसान ने 10 रुपये दिए पर वह नहीं माना।

5 रुपये के लिए दोनों के बीच विवाद बढ़ गया, गुस्से में एजेंट ने किसान के सीने पर जोर से मुक्का मार दिया, वृद्ध जमीन पर गिर पड़े , फिर उठ नहीं सके। यह देख आरोपित वहां से फरार हो गया।

आसपास के लोगों ने वृद्ध को उठाने का प्रयास किया, लेकिन उनकी तो मौत हो चुकी थी। हत्या के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और जहानाबाद -एकंगरसराय एनएच-33 पर शव रखकर लोगों ने यातायात बाधित कर दिया।

करीब एक घंटे बाद एसडीओ राजीव रंजन सिन्हा एवं एसडीपीओ-2 संजीव कुमार की पहल पर जाम हटा। यातायात बाधित रहने से सड़क के दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई थी।

एसडीपीओ संजीव कुमार ने बताया कि आरोपित की पहचान कर ली गई है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Read more

Local News