Sunday, March 15, 2026

जल्द मिल सकता है 450 रुपए में LPG सिलेंडर, सोरेन के मंत्री ने कहा- इंडिया ब्लॉक करेगा फैसला

Share

वर्तमान में झारखंड के प्रमुख शहरों में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 860 रुपए है। विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ने वादा किया था कि यदि वे सत्ता में आए तो सभी नागरिकों को रियायती दर पर गैस सिलेंडर मुहैया कराएंगे। पार्टी राज्य में झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन का हिस्सा है।

झारखंड में जल्द 450 रुपये में सब्सिडी वाला एलपीजी सिलेंडर मिल सकता है। रविवार को इस बारे में झारखंड के वित्त मंत्री और कांग्रेस नेता राधाकृष्ण किशोर ने संकेत दिए। उन्होंने कहा कि इंडिया ब्लॉक राज्य में उपभोक्ताओं को सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर देने पर फैसला करेगा। 

वर्तमान में झारखंड के प्रमुख शहरों में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 860 रुपए है। विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ने वादा किया था कि यदि वे सत्ता में आए तो सभी नागरिकों को रियायती दर पर गैस सिलेंडर मुहैया कराएंगे। पार्टी राज्य में झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन का हिस्सा है।

इंडिया ब्लॉक ने सिलेंडर उपलब्ध कराने का आह्वान किया
मंत्री किशोर ने संवाददाताओं को बताया कि 450 रुपए में एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध कराने का आह्वान इंडिया ब्लॉक ने किया है। यह वादा एक राजनीतिक दल- कांग्रेस, जिससे मैं भी जुड़ा हूं, ने किया था। लेकिन अंतिम फैसला केवल गठबंधन द्वारा ही लिया जा सकता है।

Read more

Local News