Tuesday, April 7, 2026

जमशेदपुर में कई नाबालिग लड़के और लड़कियों का आरपीएफ ने रेस्क्यू किया.

Share

जमशेदपुरः शहर के टाटानगर आरपीएफ की टीम ने टाटानगर रेलवे स्टेशन से दो मानव तस्कर को गिरफ्तार किया है. इस मामले में टाटानगर आरपीएफ पोस्ट प्रभारी ने बताया कि 13 नाबालिग बच्चों को तमिलनाडु ले जाने की तैयारी थी सभी नाबालिग आदिवासी समुदाय के है. जमशेदपुर के टाटानगर रेलवे स्टेशन से आरपीएफ की उड़न दस्ता टीम ने 13 नाबालिगों के साथ दो मानव तस्कर को गिरफ्तार किया है.

क्या है पूरा मामला

बता दें कि टाटानगर रेलवे स्टेशन में आरपीएफ की टीम नशा और मानव तस्कर के साथ अपराधियों पर कड़ी नजर रखती है. इसी क्रम में टाटानगर रेलवे स्टेशन मे आरपीएफ की उड़न दस्ता टीम एक जगह 13 बच्चों को बैठे हुए देखा. टीम द्वारा पूछताछ करने पर बच्चे स्पष्ट जवाब नहीं दे पा रहे थे. इस दौरान वहां खड़े दो व्यक्ति भगाने के चक्कर में थे जिसे आरपीएफ की टीम ने पकड़ा. उन दोनों को आरपीएफ पोस्ट में लाया गया और पूछताछ की गई. सभी नाबालिग 13 से 17 वर्ष के बीच हैं. इनमें 12 बच्चियों और एक लड़का था सभी आदिवासी समुदाय के हैं.

इस मामले की जानकारी देते हुए टाटानगर आरपीएफ पोस्ट प्रभारी राकेश मोहन ने बताया कि सभी नाबालिग कोल्हान के चाईबासा के हाट गम्हरिया के रहने वाले हैं. मानव तस्करी करने वाले दो व्यक्ति जिन्हें गिरफ्तार किया गया है. ये दोनों रिश्ते में भाई हैं जिनमे एक का नाम सुनील चातोम्बा और दूसरे का नाम जाम्बीरा चातोम्बा है. दोनों भाई उसी क्षेत्र के रहने वाले हैं.

आरपीएफ पोस्ट प्रभारी ने बताया कि पूछताछ में पाया गया कि दोनों मानव तस्कर 13 नाबालिग बच्चों को तमिलनाडु के सलेम स्थित एक फैक्ट्री मे मजदूरी का काम करवाने ले जा रहे थे उन्हें पैसे का प्रलोभन दिया गया था. सभी बच्चों का न्यायालय मे भारतीय न्याय सुरक्षा संहिता 181 के तहत बयान दर्ज कराकर चाइल्ड लाइन वेलफेयर को सौंपा गया है. इस मामले मे आगे की कार्रवाई करते हुए दोनों मानव तस्कर को जीआरपी थाना को सौंपा गया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत मे भेजा गया है.

Read more

Local News