Monday, July 27, 2026

जमशेदपुर में एसएसपी का जनसंवाद कार्यक्रम, आम लोगों की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश.

Share

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. एहतेशाम वकारिब ने सोमवार को अपने कार्यालय में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित कर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की शिकायतें सुनीं। कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करना और पुलिस-जन संवाद को मजबूत बनाना था।

जनसंवाद के दौरान बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। प्राप्त आवेदनों में भूमि विवाद, साइबर अपराध, यातायात संबंधी समस्याएं और अन्य जनहित से जुड़े मामलों की संख्या अधिक रही।

एसएसपी ने प्रत्येक शिकायत पर विस्तार से जानकारी ली और संबंधित मामलों को जांच एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित पुलिस अधिकारियों को भेज दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी मामलों में समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए और शिकायतकर्ताओं को भी जांच की प्रगति तथा की गई कार्रवाई की जानकारी दी जाए।

उन्होंने कहा कि शिकायतों के प्रभावी और पारदर्शी निस्तारण से लोगों का पुलिस व्यवस्था पर विश्वास और मजबूत होगा। जिला पुलिस का प्रयास है कि आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान हो और उन्हें बेहतर पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

Read more

Local News