तमिल पॉलिटिकल एक्शन थ्रिलर ‘जन नायकन’ का ट्रेलर 3 जनवरी को शाम 6:45 बजे रिलीज किया गया. तमिल वर्जन के साथ, मेकर्स ने ‘जन नायकुडु’ नाम से तेलुगु ट्रेलर और हिंदी वर्जन ‘जन नेता’ भी रिलीज किया. ट्रेलर ने काफी लोगों का ध्यान खींचा है, जिसका असर ट्रेलर के व्यूज पर पड़ा है.
मेकर्स ने शनिवार को ‘जन नायकन’ का ट्रेलर रिलीज लॉन्च किया. इंस्टाग्राम पर तमिल, तेलुगु और हिंदी में फिल्म का ट्रेलर शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा है, ‘यह घटना अपने आप में संदिग्ध है. घटना को कौन रिकॉर्ड कर रहा है? इसका कमांडर.’
‘जन नायकन’ थलपति विजय के एक्टिंग करियर का आखिरी पड़ाव भी है, क्योंकि वह अब अपने राजनीतिक सफर पर ध्यान देना चाहते हैं. दो मिनट और 52 सेकंड के ट्रेलर में विजय एक निडर पुलिस ऑफिसर के दमदार रोल में दिख रहे हैं. इसमें उन्हें अपराधियों से लड़ते हुए और जनता के सपोर्ट से मज़बूती से खड़े दिखाया गया है. विजय को एक मजबूत शख्स के तौर पर पेश किया गया है जो कभी पीछे नहीं हटता. वह खुद को एक आम आदमी कहते हैं जो बेहतर भविष्य का सपना देखता है.
ट्रेलर में विजय को मिलिट्री में जाने की इच्छा जताते हुए दिखाया गया है, लेकिन उस पर हमला हो जाता है. इसके बाद, वह बदला लेने का फैसला करता है. बॉबी देओल मुख्य विलेन के रूप में नजर आते हैं और 30 दिनों के अंदर विजय को खत्म करने की कसम खाते हैं. पूजा हेगड़े भी ट्रेलर में नजर आती हैं. ट्रेलर के आखिर में विजय यह साफ करता है कि वह लड़ने के लिए वापस आ रहा है.

विजय के फिल्म का ट्रेलर का लोगों को काफी पसंद आया है. वहीं, सोशल मीडिया पर यह काफी ट्रेंड कर रहा है. यट्यूब पर यह मूवीज ट्रेंडिंग चार्ट पर नबंर 1 पर पहुंच गया है. इतना ही नहीं, इसने मात्र 14 घंटे में 27 मिलियन से ज्यादा व्यूज हासिल किए हैं.

एच. विनोद की निर्देशित और केवीएन प्रोडक्शंस की निर्मित जन नायकन में विजय मुख्य भूमिका में हैं.यह केवीएन प्रोडक्शंस की पहली तमिल भाषा की फीचर फिल्म भी है, जिससे इस प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा और बढ़ गई है. विजय के अलावा, फिल्म में मामिता बैजू, पूजा हेगड़े और बॉबी देओल भी हैं. यह फिल्म पोंगल के मौके पर 9 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में तमिल, तेलुगु और हिंदी भाषा में रिलीज होगी.


