Monday, April 13, 2026

 जनवरी में झारखंड में 127 लोगों का हुआ मर्डर, सबसे ज्यादा रांची में

Share

झारखंड में सिर्फ एक माह में 127 मर्डर हुए. सबसे ज्यादा हत्या की वारदात राजधानी रांची में हुई. एकमात्र जिला कोडरमा में कोई मर्डर नहीं हुआ.

 झारखंड में एक महीने में 127 मर्डर हुए हैं. हत्या के सबसे ज्यादा मामले राजधानी रांची में दर्ज किये गये हैं. ये हम नहीं कह रहे. झारखंड पुलिस का रिकॉर्ड कह रहा है. झारखंड पुलिस की वेबसाइट पर जो आंकड़े उपलब्ध हैं, वह बताता है कि मर्डर के मामले में राजधानी रांची नंबर वन पर रहा. यहां साल के पहले महीने में यानी जनवरी 2025 में 13 लोगों का मर्डर कर दिया गया. दूसरे नंबर पर पलामू और तीसरे नंबर पर बाबानगरी देवघर है. इसके बाद सरायकेला-खरसावां, गढ़वा, हजारीबाग, गिरिडीह और बोकारो जिले आते हैं. कोडरमा एकमात्र जिला है, जहां जनवरी 2025 में कोई मर्डर नहीं हुआ.

पलामू और देवघर में 10-10 लोगों की हुई हत्या

झारखंड पुलिस के आंकड़े बता रहे हैं कि रांची के सबसे ज्यादा मर्डर पलामू में हुए. यहां 10 लोगों की हत्या कर दी गयी. बाबानगरी देवघर में 10 लोगों का मर्डर जनवरी के महीने में हुआ. सरायकेला-खरसावां जिले में 8, गढ़वा, हजारीबाग, गिरिडिह और बोकारो में 7-7 मर्डर हुए हैं. गोड्डा और पूर्वी सिंहभूम जिले में हत्या के 6-6 मामले सामने आये. धनबाद, रामगढ़ और दुमका में 4-4 लोगों की हत्या जनवरी के महीने में कर दी गयी.

संताल परगना में सबसे कम हत्या की वारदात जामताड़ा में

संताल परगना के साहिबगंज में 5, पाकुड़ में 3 लोगों का मर्डर कर दिया गया. जामताड़ा में एक व्यक्ति की हत्या हुई. चतरा, खूंटी, सिमडेगा, लोहरदगा और खूंटी जिले में 3-3 लोगों का मर्डर हुआ. पश्चिमी सिंहभूम और गुमला जिले में 5-5 लोगों की जनवरी 2025 में हत्या कर दी गयी. झारखंड में व्यक्तिगत विवाद, भूमि विवाद, आपसी रंजिश और अन्य आपराधिक मामलों में ये मर्डर हुए हैं.

Table of contents [hide]

Read more

Local News