Monday, March 16, 2026

जंगली हाथियों का हुड़दंग , विद्यालय और दो मकानों की खिड़कियां तोड़ी, फसल रौंदी, किसानो को उठाना पड़ता है भारी नुकसान!!

Share

लोहरदगा :लोहरदगा जिले के कुडू और कैरो थाना क्षेत्र में जंगल से भटके 18 हाथियों के झुंड ने ग्रामीणों में भय का माहौल बना दिया है। इस हाथियों के झुंड ने कैरो से होते हुए कुडू थाना क्षेत्र के सुकुरहुटू पतरा गांव तक अपना रास्ता अपनाया और फिर दोबा गांव में पहुंचकर वहाँ दो घरों को बुरी तरह ध्वस्त कर दिया।इसके बाद, हाथियों का झुंड माराडीह गांव पहुंचा, जहां गांधी मेमोरियल टेन प्लस टू उच्च विद्यालय के कार्यालय कक्ष की दो खिड़कियां तोड़ दी और कार्यालय में रखे टेबल को पलट डाला । इसके साथ ही, कागजात को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। हाथियों के आक्रामक होते ही, ग्रामीणों ने उन्हें खदेड़ने की कोशिश की, जिसके बाद हाथियों ने दो किसानों के खेतों में लगी फसल को रौंद डाला। जिससे किसानो को काफ़ी नुक्सान उठाना पड़ा।सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के साथ मिलकर हाथियों के झुंड को जंगल की ओर खदेड़ा गया । फिलहाल, वन विभाग की टीम इस पूरे क्षेत्र में हाथियों के विचरण की निगरानी कर रही है, ताकि कोई बड़ा नुकसान न हो।

Read more

Local News