नगर थाना के रेलवे कालोनी गली नंबर 5 में हुई घटना। शुक्रवार की दोपहर एक युवक का शव एक पेड़ से लटकता मिला। पुलिस को राहगीरों ने सूचना दी। इसके बाद पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की अभी पहचान नहीं हो सकी है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
समस्तीपुर;नगर थाना के रेलवे कालोनी गली नंबर 5 में शुक्रवार की दोपहर एक युवक का शव एक पेड़ से लटकता मिला। राहगीरों ने शव को पेड़ से लटकता देख इसकी सूचना पुलिस को दी। इसकी जानकारी इलाके में मिलते ही सनसनी फैल गई।
सूचना मिलते ही नगर थाना अध्यक्ष शंभू नाथ सिंह दलबल समेत मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर घटना की छानबीन में जुट गए हैं। मृतक की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। पुलिस पहचान की कोशिश में जुटी है।
बताया गया कि रास्ते से गुजर रहे राहगीरों ने फंदे के सहारे पेड़ से शव को लटका देखा। बाद सूचना पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुटी है। पुलिस टीम शव कब्जे में लेकर युवक के पहचान की कोशिश में जुट गई।
प्रभारी थानाध्यक्ष शंभू नाथ सिंह ने बताया कि शव को पेड़ से उतार कब्जे में ले लिया गया है। घटना की छानबीन की जा रही है फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो पाई है।


