हजारीबाग न्यूज़ : भगहर, पेटातरी, चोरदहा,इटखोरी आदि जगहों से हर दिन सैकड़ो ट्रैक्टरों पर बालू की आपूर्ति की जा रही है,बालू के घाट तथा डंपिंग यार्ड नहीं रहने के कारण आम जनों को पूरी तरह अवैध बालू आपूर्ति पर ही आश्रित रहना पड़ता है।हर दिन अहले सुबह, देर रात तक ऐसे ही बालू की आपूर्ति होती है। इधर बृहस्पतिवार को अचानक प्रशासन अवैध बालू के आवाजाही पर रेस होकर कार्रवाई की। सीओ संजय यादव ने थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश के साथ महानेटांड में समीप बालू लदें 6 ट्रैक्टर को पकड़ा।सभी वाहन बिहार के थे।



