चैत्र नवरात्रि के पावन नौ दिनों के दौरान ग्रहों की बदलती चाल का अलग-अलग राशियों के जातकों पर शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ेगा. कई राशियों के लिए यह समय पारिवारिक, करियर और आर्थिक खुशियां लेकर आएगा, तो कुछ राशियों के लिए यह समय सतर्क रहने वाला रहेगा.
चैत्र नवरात्र का शुभारंभ 19 मार्च 2026, गुरुवार से हो रहा है, जिसका समापन 27 मार्च को होगा. नवरात्रि के इस पावन नौ दिनों के दौरान मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाएगी. पूजा की शुरुआत कलश स्थापना से होगी और समापन रामनवमी के साथ होगा. इस दौरान ग्रहों की चाल का सभी राशियों पर प्रभाव पड़ेगा. इन पावन नौ दिनों में कई राशियों की किस्मत चमक सकती है, वहीं कुछ को सतर्क रहने की जरूरत है. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु से कि इस चैत्र नवरात्र का प्रभाव किन राशियों पर किस तरह से देखने को मिलेगा.
इन राशियों की चमकेगी किस्मत
- मेष राशि: आत्मविश्वास में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी. रुके हुए काम पूरे होंगे और यात्रा के योग बनेंगे.
- मिथुन राशि: भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. करियर में नए अवसर और सफलता के योग बनेंगे.
- कर्क राशि: नवरात्रि में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. आय में वृद्धि और व्यापार में उछाल संभव है.
इस चैत्र नवरात्र दूर होंगी रुकावटें
- सिंह राशि: आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे, धन लाभ के योग बनेंगे.
- कन्या राशि: कार्यक्षेत्र की बाधाएं दूर होंगी. प्रमोशन और उन्नति के संकेत हैं.
- वृश्चिक राशि: समस्याओं से राहत मिलेगी. स्वास्थ्य में सुधार होगा.
इन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ
- मकर राशि: नौकरी और बिजनेस में नए अवसर मिलेंगे. धन लाभ संभव है.
- कुंभ राशि: कोर्ट-कचहरी या विवादित मामलों में सफलता मिलेगी.
- मीन राशि: करियर में ग्रोथ और आर्थिक लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं.
इन्हें रहना होगा सावधान
- वृषभ राशि: खर्चों पर नियंत्रण रखें, अनावश्यक धन हानि हो सकती है.
- तुला राशि: निवेश सोच-समझकर करें, आर्थिक नुकसान की आशंका है.
- धनु राशि: पूरी नवरात्रि वाणी पर संयम रखें, रिश्तों में मतभेद हो सकते हैं


