पाकिस्तान और यूएई की मेजबानी में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आयोजन 19 फरवरी से होने वाला है. आईसीसी के इस बड़े टूर्नामेंट में कुल आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं. हर टीम ने अपने अपने स्क्वाड का भी ऐलान कर दिया है लेकिन इन स्क्वाड में तब्दीली की अंतिम तारीख 12 फरवरी है.
मिनी वर्ल्ड कप के नाम से जाने जाने वाले आईसीसी के इस टूर्नामेंट का यह नौवां संस्करण है, इस सीजन कई उम्रदराज खिलाड़ी और कप्तान टूर्नामेंट में नजर आएंगे. भारत के कप्तान रोहित शर्मा सबसे बूढ़े कप्तान हैं जबकि बांग्लादेश के कप्तान नाजमुल हुसैन शान्तो सबसे युवा कप्तान हैं.

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के कप्तानों की उम्र
- बांग्लादेश के कप्तान नाजमुल हुसैन शान्तो की उम्र 26 साल है.
- अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी की उम्र 30 साल है.
- ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस (टूर्नामेंट से बाहर) की उम्र 31 साल है.
- पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान की उम्र 32 साल है.
- न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर की उम्र 32 है.
- इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर की उम्र 34 साल है.
- साउथ अफ्रीका के कप्तान तेंबा बावुमा की उम्र 34 साल है.
- भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा की उम्र 37 साल है.
कप्तानों के अलावा टूर्नामेंट में कई ऐसे खिलाड़ी हैं जिनकी उम्र काफी ज्यादा है, लेकिन उनका टैलेंट इतना ज्यादा है कि उनको टीम से बाहर नहीं किया जा सका. सबसे बूढ़े खिलाड़ियों में अफगानिस्तान, इंग्लैंड, बांग्लादेश और भारत के खिलाड़ी शामिल हैं.

टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाले पांच सबसे बूढ़े खिलाड़ी
- अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी की उम्र 40 साल है.
- बांग्लादेश के महमुदुल्लाह की उम्र 38 साल है.
- बांग्लादेश के मुशफिकुर रहीम की उम्र 37 साल है.
- भारत के रोहित शर्मा की उम्र 37 साल है.
- इंग्लैंड के आदिल रशीद की उम्र 37 साल है.
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का उद्घाटन मैच 19 फरवरी पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कराची के नेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. जबकि भारत अपने तमाम मैच दुबई में खेलेगा और उस का पहला मैच 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ है. टूर्नामेंट का फाइनल मैच 9 मार्च को खेला जाएगा.

मोहम्मद नबी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सबसे बूढ़े खिलाड़ी
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में कुल आठ टीमें भाग लेंगी
टूर्नामेंट में पाकिस्तान, भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड की टीमें भाग लेंगी. इन टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है. ग्रुप ए में बांग्लादेश, भारत, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड को रखा गया है जबकि ग्रुप बी में अफगानिस्तान, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका को रखा गया है.
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत के मैचों का शेड्यूल
- 20 फरवरी: बांग्लादेश बनाम भारत, दुबई
- 23 फरवरी: पाकिस्तान बनाम भारत, दुबई
- 2 मार्च: न्यूजीलैंड बनाम भारत, दुबई
- 4 मार्च: सेमीफाइनल 1, दुबई
- 9 मार्च: फाइनल, दुबई (अगर भारत फाइनल के लिए क्वालीफाई करता है)



