Monday, June 22, 2026

चिरंजीवी के भाई ने उनकी अनटाइटल्स फिल्म का शुभारंभ किया.

Share

तेलुगू सुपरस्टार चिरंजीवी और बॉबी कोल्ली की आने वाली फिल्म ‘मेगा 158’ का शुभारंभ हो चुका है. फिल्म मेकर्स ने गुरुवार, 21 मई को सोशल मीडिया पर पूजा सेरेमनी की तस्वीरें शेयर करते हुए इसका एलान किया है. इस फिल्म का अस्थायी नाम ‘मेगा 158’ है. इसका निर्माण ‘जन नायकन’ और ‘टॉक्सिक’ फेम के केवीएन प्रोडक्शंस द्वारा किया जा रहा है.

मेकर्स ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर पूजा सेरेमनी की तस्वीरें शेयर की हैं. उन्होंने क्लिपबोर्ड की तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘मेगा158 भारतीय सिनेमा का अब तक का सबसे बड़ा लॉन्च होने जा रहा है, जिसमें तीन दिग्गज हस्तियां एक साथ आ रही हैं.

आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और तेलुगू सुपरस्टार पवन कल्याण को ‘मेगा158’ के लॉन्च इवेंट में अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया था. इस कार्यक्रम में पहुंचकर पवन कल्याण ने इसकी शोभा बढ़ा दी. 21 मई, 2026 (गुरुवार) को हैदराबाद के अन्नपूर्णा स्टूडियो में आयोजित एक पूजा समारोह के दौरान उन्होंने फिल्म की शुरुआत का संकेत देने के लिए क्लैपबोर्ड बजाया

शूटिंग
शूटिंग की बात करें तो फिल्म ‘मेगा 158’ की शूटिंग की तारीख सामने आ गई है. मेकर्स ने पूजा सेरेमनी से तस्वीरें की हैं, जिनमें पूरी टीम एक साथ नजर आ रही है. इस टीम में पवन कल्याण को भी कैमरे के लिए पोज देते हुए देखा जा सकता है.

इन तस्वीरें को साझा करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा है, पूजा समारोह से ही एक जबरदस्त मिसाल कायम कर दी गई है. केवीएन प्रोडक्शंस का सबसे बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट केवीएन का तेलुगू डेब्यू, जिसमें मेगास्टार चिरंजीवी गारू मुख्य भूमिका में हैं. एक भव्य पूजा समारोह के साथ शानदार ढंग से लॉन्च किया गया. चिरू-बॉबी की शूटिंग कल से शुरू होगी.’

जैसा कि मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर फिल्म की शूटिंग का एलान कर दिया है. मेगा158 की शूटिंग कल यानी 22 मई 2026 से शुरू हो जाएगी. मेकर्स के इस अपडेट ने फैंस के उत्साह को बढ़ा दिया है.

कास्ट
मलयालम एक्ट्रेस अनस्वरा राजन भी इस मौके पर मौजूद थीं. वह इस फिल्म में एक अहम किरदार निभाने वाली हैं. ‘जेलर’ फेम विजय कार्तिक कन्नन इस फिल्म के सिनेमैटोग्राफर हैं, जबकि थमन एस इसके संगीतकार हैं. एंथनी एल रूबेन इसके एडिटर हैं और कोल्ला अविनाश इसके आर्ट डायरेक्टर हैं. ‘मेगा 158’ के निर्माता वेंकट के नारायण हैं.

मेगा158 में मेगास्टार चिरंजीवी मुख्य भूमिका में हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नेशनल अवॉर्ड विजेता के साथ प्रियमणि भी अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी. केवीएन प्रोडक्शंस के साथ यह उनकी दूसरी फिल्म है. उनकी पहली फिल्म तमिल सुपरस्टार विजय की ‘जन नायकन’ है.

Read more

Local News