Wednesday, March 18, 2026

चार वर्षीय मासूम के साथ अप्राकृतिक यौनाचार की घटना सामने आई है….

Share

लखीसराय में एक चार वर्षीय मासूम के साथ अप्राकृतिक यौनाचार की घटना सामने आई है। पटना जिले के पचमहला थाना क्षेत्र के बाहापर में सोमवार को एक युवक ने इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित बच्चे को गंभीर हालत में बड़हिया रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहाँ उसका इलाज चल रहा है

लखीसराय। पटना जिले के पचमहला थाना क्षेत्र के बाहापर में एक चार वर्षीय मासूम के साथ सोमवार को मुहल्ले के एक युवक द्वारा अप्राकृतिक यौनाचार किया गया।

जख्मी हालत में मासूम को पचमहला पुलिस इलाज के लिए रात को लखीसराय के बड़हिया रेफरल अस्पताल लाई। अस्पताल में बच्चे का इलाज किया जा रहा है।

आरोपित युवक मुहल्ले का ही नीतीश कुमार बताया जा रहा है। पीड़ित मासूम के पिता ने बताया कि वह मजदूरी करने घर से बाहर गया हुआ था। बच्चे की मां बैंक गई हुई थी।

इसी बीच नीतीश कुमार घर में अकेले मासूम को देखकर उसे बहला फुसलाकर अपने घर ले गया और उसके साथ अप्राकृतिक यौनाचार किया।

उन्होंने बताया कि जब मेरी पत्नी बैंक से लौटी तो उसे जख्मी अवस्था में देखा। पूछने पर मासूम ने घटना के बारे में अपनी मां को बताया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पहुंचकर इलाज के लिए अस्पताल लाया।

Read more

Local News