Thursday, March 26, 2026

चाकू गोदकर की प्रेमिका की हत्या

Share

लोहरदगा में सनकी प्रेमी ने चाकू गोदकर अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी. उसने वारदात का वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम और फेसबुक पर भी शेयर कर दिया. जब ग्रामीणों ने उसे पकड़ने की कोशिश की, तो वह जंगल में भाग गया. उसने जंगल में पेड़ से लटकर आत्महत्या कर ली. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

झारखंड के लोहरदगा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है. यहां पेशरार प्रखण्ड के दुंदरु में एक सनकी प्रेमी ने सारे हदें पार करते हुए प्रेमिका को चाकू से गोदकर मार डाला. उसने इस पूरे वारदात का वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम और फेसबुक पर भी डाला. इसके बाद ग्रामीणों के मौके पर पहुंचने से पहले ही उसने जंगल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली

नाबालिग हैं दोनों मृतक

जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक की पहचान दुंदरु के रहने वाले जंगल उरांव के 17 वर्षीय बेटे जयनाथ उरांव के रूप में की गयी है. जबकि मृतका की पहचान उसी गांव के रामदयाल उरांव की 14 साल की बेटी मालती कुमारी के रूप में हुई. दोनों नाबालिगों के बीच काफी दिनों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था.

रथ मेला देखने गया था प्रेमी जोड़ा

बताया गया कि शुक्रवार को दोनों नाबालिग अपने दोस्तों और सहेलियों के साथ पेशरार प्रखण्ड के डाडु रथ मेला देखने गए हुए थे. इस बीच मेला से वापस लौटते समय देर शाम जयनाथ ने युवती को अपना शिकार बनाया. उसने मालती पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किये, जिससे उसकी मौत हो गयी.

अन्य लोगों पर भी किया हमला

घटना के समय मालती के साथ आठ से दस की संख्या में युवतियां भी मौजूद थीं. लेकिन जब तक वो लोग कुछ समझ पाती, उससे पहले ही जयंत मालती के गले में चाकू से कई वार कर चुका था. सनकी आशिक ने प्रेमिका पर वार करते समय वीडियो भी बनाया. उसने आसपास मौजूद अन्य युवतियों को भी मारने की कोशिश की. लेकिन असफल रहा. हालांकि, कई लोगों को हल्की चोट लगी है.

जंगल में भागकर की आत्महत्या

बताया जा रहा है कि मृतक के साथ दो अन्य युवक भी मौजूद थे. मालती की मौत के बाद ग्रामीणों ने युवक को पकड़ने की कोशिश की, तो वह भागकर जंगल में चला गया. यहां उसने पेड़ से लटककर फांसी लगा ली. ग्रामीणों ने बताया कि जब तक युवक ने आत्महत्या नहीं की, तब तक वह वीडियो बनाता रहा. वहीं, आत्महत्या से पहले उसने मोबाइल बंद कर दिया.

पुलिस कर रही जांच

मामले की जानकारी मिलने पर सेरेंदाग पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. घटना के संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की पड़ताल की जा रही है.

Read more

Local News