Saturday, March 28, 2026

चक्रधरपुर व बंदगांव प्रखंड के मनरेगा कर्मी चक्रधरपुर प्रखंड कार्यालय स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा के पास एकत्रित हुए.

Share

 झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के आह्वान पर चक्रधरपुर व बंदगांव प्रखंड से बड़ी संख्या में मनरेगा कर्मी सोमवार को राज्य सरकार के मंत्री के आवास का घेराव करने रांची के लिए रवाना हुए. चक्रधरपुर व बंदगांव प्रखंड के मनरेगा कर्मी चक्रधरपुर प्रखंड कार्यालय स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा के पास एकत्रित हुए. प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद वे रांची के लिए रवाना हुए. झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी संघ के नेता सदानन्द होता ने कहा कि मनरेगा कर्मियों की मांगें जायज है


मनरेगा कर्मियों ने कहा कि वर्षों पुरानी मांगों को लेकर समय-समय पर आंदोलन किया जाता रहा है. वे लोग नियमितीकरण, सेवा सुरक्षा व सामाजिक सुरक्षा सहित अन्य मांगों को लेकर मंत्री आवास का घेराव करने जा रहे हैं.

Read more

Local News