Tuesday, June 30, 2026

चंद्रमा मन का कारक होता है. इसलिए कुछ राशियों के जातकों को थोड़ी परेशानी होगी…

Share

मेष- आज 21 जुलाई, 2025 सोमवार के दिन वृषभ राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा दूसरे भाव में है. शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य सामान्य बना रहेगा. परिवार के सदस्यों के साथ स्वादिष्ट भोजन करने तथा आनंदपूर्वक समय व्यतीत करने का योग बनेगा. भविष्य के लिए आप बेहतर आर्थिक योजना बना सकेंगे. आपकी आय में वृद्धि होगी. कलाकार एवं कारीगरों को उनकी कला का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा और उनका सम्मान होगा. नकारात्मक विचारों से दूर रहें. आप समय पर कार्य करने के लिए खुद को प्रोत्साहित करेंगे.

वृषभ- आज 21 जुलाई, 2025 सोमवार के दिन वृषभ राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा पहले भाव में है. विचारों की दृढ़ता के साथ आप सावधानीपूर्वक काम करेंगे. व्यवस्थित रूप से आर्थिक विषयों का आयोजन कर सकेंगे. अपनी रचनात्मकता को निखार सकेंगे. वस्त्र, आभूषण, सौंदर्य प्रसाधन और मनोरंजन के पीछे धन खर्च होगा. पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी. उत्तम दांपत्यजीवन की अनुभूति करेंगे. धन लाभ की आशा रख सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों का काम समय पर पूरा होगा.

मिथुन- आज 21 जुलाई, 2025 सोमवार के दिन वृषभ राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा बारहवें भाव में है. आज आपको अपनी वाणी और व्यवहार में सावधानी रखने की जरूरत है. आपकी बातचीत से किसी तरह की गलतफहमी न हो, इसका ध्यान रखें. आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है और विशेषकर आंखों में तकलीफ हो सकती है. आज अत्यधिक धन खर्च हो सकता है. मानसिक चिंता बनी रहेगी. किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचें. ईश्वर की भक्ति और आध्यात्मिक बातों में रुचि लेने से मन को कुछ शांति मिलेगी.

कर्क- आज 21 जुलाई, 2025 सोमवार के दिन वृषभ राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा ग्यारहवें भाव में है. आप आज शारीरिक रूप से थकान और मानसिक रूप से चिंता का अनुभव करेंगे. क्रोध की मात्रा अधिक रहने से किसी के साथ विवाद भी हो सकता है, परंतु दोपहर के बाद आपकी स्थिति में सुधार होगा. परिवार में भी आनंद का वातावरण बना रहेगा. व्यापार और नौकरी में पार्टनर या अधिकारी के साथ सार्थक चर्चा होगी. आर्थिक लाभ होने से निवेश संबंधी चर्चा कर सकते हैं. परिजनों के साथ दोपहर के बाद का समय अच्छा गुजरेगा.

सिंह- आज 21 जुलाई, 2025 सोमवार को वृषभ राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा दसवें भाव में है. पारिवारिक तथा व्यावसायिक क्षेत्र में आज का दिन अच्छी तरह से गुजरेगा. दोनों जगहों पर जरूरी चर्चाओं में समय निकलेगा. काम का बोझ बढ़ने से स्वास्थ्य में कुछ शिथिलता रहेगी. दोपहर बाद स्वास्थ्य में सुधार होगा. प्रिय मित्र के मिलने से दिन आनंद में गुजरेगा. प्रवास या पर्यटन का आयोजन होगा. सामाजिक काम में भाग लेने की इच्छा पूरी हो सकती है.

कन्या- आज 21 जुलाई, 2025 सोमवार के दिन वृषभ राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा नवें भाव में है. आज आप किसी बात का गहरा विचार करेंगे. ज्योतिष या आध्यात्म में आपका ध्यान आकर्षित होगा. आज सोच-समझकर बोलिएगा, जिससे किसी के साथ विवाद न हो. स्वास्थ्य नरम रहेगा. दोपहर के बाद किसी यात्रा पर आप जा सकते हैं. धार्मिक तथा मांगलिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं. व्यापारियों के लिए दिन सामान्य बना रहेगा. थोड़े लाभ के लालच में किसी तरह का बड़ा निवेश करने से बचें.

तुला- आज 21 जुलाई, 2025 सोमवार के दिन वृषभ राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा आठवें भाव में है. आप की वाणी पर संयम रखें. नियम विरुद्ध काम ना करें. नए संबंधों से नुकसान हो सकता है. कार्यस्थल पर आज आप केवल अपने काम पर ध्यान लगाए रखें. आर्थिक परेशानी में दिन गुजरेगा. खर्च ज्यादा होने से परेशानी हो सकती है. ईश्वर की आराधना एवं आध्यात्मिकता से आपके मन को शांति मिलेगी. परिवार के साथ दिन गुजारेंगे. आज ऑफिस में आपको कोई नया टारगेट भी मिल सकता है. तनाव मुक्त रहने का प्रयास करें. स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अच्छा है.

वृश्चिक- आज 21 जुलाई, 2025 सोमवार के दिन वृषभ राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा सातवें भाव में है. आज आप दैनिक कामों से दूर रहकर आनंद-प्रमोद में खोए रह सकते हैं. मनोरंजनात्मक गतिविधि में व्यस्त रहने वाले हैं. व्यापार बढ़ाने के लिए किया जा रहा काम आज सही दिशा में आगे बढ़ेगा. समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी. मित्रों और स्वजनों के साथ किसी सामान की खरीदारी करने जा सकते हैं. परिवार के साथ अच्छा समय गुजरेगा. हालांकि स्वास्थ्य को लेकर कोई चिंता हो सकती है. आज बाहर खाने-पीने से आपको परहेज करना चाहिए.

धनु- आज 21 जुलाई, 2025 सोमवार के दिन वृषभ राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा छठे भाव में है. नौकरी करने वालों के लिए आज लाभ का दिन है. आर्थिक लाभ की संभावना है. घर में आनंद का वातावरण रहेगा. नौकर और सहकर्मी आपके सहायक बनेंगे. काम में सफलता और यश की प्राप्ति होगी. विरोधी और गुप्त शत्रु अपनी चाल में नाकामयाब रहेंगे. मित्रों से मुलाकात होगी. आज परिवार की जरूरत पर धन खर्च करेंगे. घर का इंटीरियर बदलने के लिए भी आप कुछ खर्च कर सकते हैं.

मकर- आज 21 जुलाई, 2025 सोमवार के दिन वृषभ राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा पांचवें भाव में है. आज किसी बात को लेकर ज्यादा इमोशनल ना हो. जमीन-जायदाद के दस्तावेज ध्यान से पढ़ें. यदि कोर्ट से संबंधित किसी काम को कर रहे हैं, तो बेहद ध्यान से करें. मानसिक चिंता रहेगी. आज जिद्दी व्यवहार टालें. संतान की चिंता रहेगी. सरकारी अधिकारियों से बातचीत में सफलता मिलेगी. आज के दिन यात्रा को टालना आपके लिए हितकर रहेगा. व्यापार बढ़ाने की नई योजना पर काम शुरू कर पाएंगे.

कुंभ- आज 21 जुलाई, 2025 सोमवार के दिन वृषभ राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा चौथे भाव में है. आज आपको नए काम करने की प्रेरणा मिलेगी, लेकिन कोई अति महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें. साहित्य से जुड़े काम के लिए दिन अच्छा है. दोपहर के बाद परिस्थिति में बदलाव आएगा. किसी बात को लेकर कन्फ्यूजन बना रहेगा. किसी की वाणी और व्यवहार से आपको ठेस लग सकती है. मकान अथवा भूमि से सम्बंधित दस्तावेजों कोई काम आज न करें. मानसिक चिंता दूर करने के लिए आप आध्यात्मिकता की शरण ले सकते हैं.

मीन- आज 21 जुलाई, 2025 सोमवार के दिन वृषभ राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा तीसरे भाव में है. आज धन का खर्च अधिक हो जाने से आप चिंता में रह सकते हैं. किसी से मनमुटाव और तनाव हो सकता है. आज आपको वाणी पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है. आर्थिक मामलों में संभलकर चलें. व्यापार के क्षेत्र में कड़ी प्रतियोगिता का सामना करना पड़ेगा. मन में किसी बात को लेकर दुविधा रह सकती है. कार्यस्थल पर दूसरों के काम में हस्तक्षेप करने की जगह आज अपना ही काम करें, अन्यथा आपकी मानहानि हो सकती है.

Read more

Local News