Tuesday, June 30, 2026

घर में बनाकर पीये टेस्टी साबूदाना मिल्कशेक

Share

सावन में उपवास के दौरान अगर कमजोरी महसूस हो रही है, तो साबूदाना मिल्कशेक जरूर ट्राय करें. यह सात्विक, स्वादिष्ट और एनर्जी से भरपूर है. जानिए इसे घर पर बनाने की आसान विधि.

 सावन का महीना में हेल्थ का ध्यान रखना चुनौतीपूर्ण हो जाता है. इसकी वजह है कि लोग इस दौरान सात्विक भोजन करना चाहते हैं. सोमवार को लोग उपवास करते हैं और नमक से बनी चीजें नहीं खाते हैं. ज्यादातर लोग फल का सेवन करते हैं, ताकि उनकी सेहत बनी रहे. लेकिन अगर आप चाहते हैं कि आपका शरीर में एनर्जी बनी रहे तो साबूदाना मिल्कशेक आपके लिए बेहतरीन विकल्प है. यह न सिर्फ व्रत में सेवन करने योग्य है, बल्कि गर्मी और उमस से राहत देने वाला भी है.

साबूदाना क्यों है खास?

साबूदाना (सागो) में भरपूर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट होता है, जो शरीर को फुर्ती और ताकत देता है. यह पचाने में आसान होता है और व्रत के दौरान खाली पेट के लिए एकदम उपयुक्त होता है. दूध और ड्रायफ्रूट्स के साथ मिलकर यह एक हेल्दी मिल्कशेक का रूप ले लेता है.

घर पर ऐसे बनाएं साबूदाना मिल्कशेक

सामग्री (2 गिलास के लिए):
साबूदाना (भीगा और उबला हुआ)- 1/2 कप
दूध- 2 कप (ठंडा)
शहद या चीनी- 2-3 चम्मच (स्वाद अनुसार)
इलायची पाउडर- 1/4 छोटा चम्मच
केसर (इच्छानुसार)- 4-5 रेशे
कटे हुए ड्रायफ्रूट्स- 1-2 चम्मच (बादाम, पिस्ता, काजू)
बर्फ के टुकड़े- आवश्यकता अनुसार

कैसे करें तैयार

  • साबूदाना को 4-5 घंटे भिगोने के बाद उबाल लें जब तक वो पारदर्शी और सॉफ्ट न हो जाए.
  • अब उबले हुए साबूदाने को ठंडा करें.
  • अब मिक्सर में दूध, उबला साबूदाना, शहद/चीनी, इलायची पाउडर और केसर डालकर 10-15 सेकंड के लिए ब्लेंड करें.
  • मिल्कशेक को गिलास में डालें और ऊपर से ड्रायफ्रूट्स और बर्फ डालकर सर्व करें.
  • चाहें तो इसे फ्रिज में 15 मिनट ठंडा कर भी परोस सकते हैं.

Read more

Local News