Tuesday, June 30, 2026

ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह प्रखंड विकास पदाधिकारियों के बीच बोलेरो गाड़ी बांटेगी.

Share

Ranchi: ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह प्रखंड विकास पदाधिकारियों के बीच बोलेरो गाड़ी बांटेगी. ग्रामीण विकास विभाग ने प्रखंड विकास पदाधिकारियों (BDO) को कामकाज में तेजी लाने के लिए 24 बोलेरो गाड़ी खरीदी है. बोलेरो की कीमत आठ लाख रुपये है. ग्रामीण विकास विभाग ने राज्य के राज्य के 11 जिलों के 24 प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारियों के लिए गाड़ियां खरीदी है. विभाग ने अफसरों के बीच गाड़ियां बांटने के लिए दो जुलाई को एफएफपी बिल्डिंग के सभागार में एक समारोह का आयोजन किया है. इसी समारोह में मंत्री दीपिका पांडे सिंह अफसरों के बीच गाड़ियां बांटेगी.

BDO जिन्हें कार मिलेगा

जिलाप्रखंड
बोकारोबेरमो, चंद्रपुरा, नवाडीह
हजारीबागहजारीबाग सदर,टाटीझरिया, दारू, विष्णुगढ़
गिरिडीहगिरिडीह सदर, बेंगाबाद, बिरनी
चतराचतरा, सिमरिया
सिमडेगाबोलबा,ठेठईटांगर, कुरडेग
गुमलारायडीह,पालकोट,विशुनपुर,घाघरा
लातेहारसरयु
पश्चिमी सिंहभूममंझारी
रांचीबेड़ो
दुमका रानीश्वर
पाकुड़पकुड़िया

Read more

Local News