गुमला: सिसई रोड स्थित अरुणोदय संघ दुर्गा पूजा समिति की बैठक पोद्दार धर्मशाला में आयोजित की गई। बैठक में पिछले वर्ष के आय-व्यय का विवरण सदस्यों के सामने रखा गया, जिसे चर्चा के बाद सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी गई। इसके बाद समिति की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
रूपक साहू को दोबारा मिली अध्यक्ष की जिम्मेदारी
समिति के पुनर्गठन के दौरान रूपक साहू को पुनः अध्यक्ष और राजेश सिंह को सचिव चुना गया। दोनों पदों पर चयन सर्वसम्मति से हुआ। समिति के सदस्यों ने आगामी दुर्गा पूजा के आयोजन को लेकर भी कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की।
भव्य पंडाल और बेहतर रोशनी की तैयारी
बैठक में तय किया गया कि इस वर्ष भी दुर्गा पूजा का आयोजन पारंपरिक उत्साह के साथ किया जाएगा। श्रद्धालुओं को बेहतर व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए आकर्षक पूजा पंडाल और विशेष लाइटिंग की व्यवस्था पर जोर दिया गया।
इसके साथ ही पूजा स्थल और आसपास के क्षेत्र में साफ-सफाई बनाए रखने का निर्णय भी लिया गया, ताकि आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो।
बैठक में ये सदस्य रहे मौजूद
बैठक में सुभाष प्रसाद साहू, अशोक अग्रवाल, दिनेश प्रसाद, राजेश गुप्ता, शिक्षक किशोर कुमार, रवि सिंह, आशीष, मृणाल, ऋषि रंजन गुप्ता, राजेश गुप्ता किताब, रितेश कुमार और संजीव कुमार समेत समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
समिति के पुनर्गठन के साथ ही आगामी दुर्गा पूजा की तैयारियों को गति देने पर सहमति बनी।
