Sunday, June 21, 2026

गुजरात ने दिल्ली को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर ने खेली नाबाद 97 रनों की शानदार पारी

Share

GT vs DC: गुजरात टाइटंस ने 203 रनों के लक्ष्य को 19.2 ओवर में हासिल करके अपनी 5वीं जीत दर्ज कर ली है.

आईपीएल 2025 35वें मैच में गुजरात टाइटंस ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स को 7 विकेट से हरा दिया है. इस जीत के साथ ही गुजरात प्वाइंट्स टेबल में पहले नंबर पर पहुंच गया है.

204 रनों के विशाल लक्ष्य को गुजरात टाइटंस ने जोस बटलर की नाबाद 97 रन की पारी की बदौलत 4 गेंद शेष रहते ही हासिल कर लिया. बटलर ने 54 गेंद में 11 चौके औप 4 छ्क्के की मदद से 97 रन बनाए. इस के अलावा शेरफैन रदरफोर्ड (43 रन, 34 गेंद 1 चौके, 3 छक्के) ने भी अच्छी पारी खेली.

आखिरी ओवर में गुजरात को जीत के लिए दस रनो की जरुरत थी और मिचेल स्टार्क की शुरुआती दो गेंदों पर राहुल तेवतिया ने पहले छक्का और फिर चौका जड़कर गुजरात को जीत दिला दी.

जोस बटलर ने खेली नाबाद 97 रनों की शानदार पारी

Read more

Local News