IPL 2025 में आज गुजरात टाइटन्स और पंजाब किंग्स की टीमें आमने-सामने होंगी. मैच से जुड़ी सभी अहम जानकारी के लिए पढे़ं पूरी खबर.
अहमदाबाद : इंडियन प्रीमियर लीग का 5वां मैच आज गुजरात टाइटन्स (GT) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जाएगा. दोनों टीमों की नजरें आज के मैज को अपने नाम कर जीत के साथ आईपीएल 2025 में अपने अभियान की शुरुआत करने पर होगी. इस स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है, ऐसे में आज दोनों टीमों के बीच एक हाई स्कोरिंग मुकाबला होने की उम्मीद है.
गुजरात टाइटन्स की कमान शुभमन गिल के हाथों में हैं. वहीं, पंजाब किंग्स ने पिछले आईपीएल के विजेता कप्तान श्रेयस अय्यर को अपना नया कप्तान बनाया है. आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी में दोनों टीमों ने कई शानदार खिलाड़ी अपनी टीम में शामिल किए हैं. इस सीजन में दोनों टीमें काफी मजबूत नजर आ रही हैं. ऐसे में दोनों टीमों के बीच आज एक रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है.
GT vs PBKS हेड टू हेड रिकॉर्डगुजरात टाइनट्स और पंजाब किंग्स के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड्स की बात करें तो, दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 5 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान गुजरात के पास पंजाब पर 3-2 की बढ़त हासिल है. हालांकि, पंजाब ने पिछले साल अहमदाबाद में खेले गए एकमात्र मुकाबले में गुजरात को हराया था.
IPL 2025: गुजरात टाइटन्स (GT) बनाम पंजाब किंग्स (PBKS) मैच से जुड़ी सभी अहम जानकारी :-
- गुजरात टाइटन्स बनाम पंजाब किंग्स आईपीएल 2025 मैच कब है ?
GT vs PBKS IPL 2025 मुकाबला आज मंगलवार, 25 मार्च को खेला जाएगा. - गुजरात टाइटन्स बनाम पंजाब किंग्स आईपीएल 2025 मैच कहां खेला जाएगा ?
गुजरात टाइटन्स बनाम पंजाब किंग्स आईपीएल 2025 मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जाएगा. - गुजरात टाइटन्स बनाम पंजाब किंग्स आईपीएल 2025 मैच किस समय शुरू होगा ?
गुजरात टाइटन्स बनाम पंजाब किंग्स आईपीएल 2025 मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा. जिसके लिए टॉस शाम 7 बजे होगा. - गुजरात टाइटन्स बनाम पंजाब किंग्स आईपीएल 2025 मैच का लाइव प्रसारण कौन-से टीवी चैनल पर किया जाएगा ?
GT vs PBKS आईपीएल 2025 मुकाबले का टीवी पर लाइव प्रसारण Star Sports Network पर किया जाएगा. - गुजरात टाइटन्स बनाम पंजाब किंग्स आईपीएल 2025 मैच को फ्री में लाइव कहां देखें ?
GT vs PBKS आईपीएल 2025 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. फैंस न्यूनतम शुल्क के साथ लाइव मैच का लुत्फ उठा सकते हैं.


