Wednesday, March 26, 2025

गिरिडीह में कार की चपेट में आने से पांच छात्राएं घायल

Share

जमुआ-देवघर मुख्य मार्ग पर कार की चपेट में आने से पांच छात्राएं जख्मी हो गयी. घटना आज मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे की बतायी जा रही है.

गिरिडीह जिले के जमुआ-देवघर मुख्य मार्ग पर कार की चपेट में आने से पांच छात्राएं जख्मी हो गयीं. घटना आज मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे की बतायी जा रही है. घायल छात्राओं को इलाज के लिए चतरो स्थित निजी चिकित्सा केंद्र ले जाया गया. घायल छात्राओं में कंचन मुर्मू (13), रेशमी मुर्मू (12), प्रियंका मुर्मू (10), नेहा मुर्मू (12), पूनम मुर्मू (12) शामिल हैं. सभी छात्राएं भेलवघाटी थाना क्षेत्र के बुधवाडीह गांव की रहनेवाली हैं.

Read more

Local News