रांची: गणेश पूजा महोत्सव को लेकर राजधानी में तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में श्री गणेश पूजा समिति, डोरंडा और अमर क्लब गणेश पूजा समिति के प्रतिनिधियों ने वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर से उनके अशोक नगर स्थित आवास पर मुलाकात की। समिति के सदस्यों ने मंत्री को गणेश पूजा महोत्सव में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।
मुलाकात के दौरान पूजा समितियों के सदस्यों ने आयोजन से जुड़ी जानकारी साझा की और मंत्री को समारोह में आने का निमंत्रण सौंपा।
वित्त मंत्री ने जताया आभार
राधाकृष्ण किशोर ने पूजा समितियों के निमंत्रण के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि गणेश पूजा लोगों को आपसी भाईचारे और उत्साह के साथ जोड़ने वाला पर्व है।
वित्त मंत्री ने भगवान गणेश से प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और मंगल की कामना की। उन्होंने कहा कि गणपति की कृपा सभी लोगों पर बनी रहे और हर परिवार में खुशहाली आए।
गणेश पूजा को लेकर शहर के विभिन्न इलाकों में समितियों की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। पूजा और धार्मिक कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।
