Thursday, September 17, 2026

गढ़वा में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 8 थाना प्रभारी समेत 13 अधिकारियों का तबादला.

Share

गढ़वा: जिले की पुलिस व्यवस्था में बुधवार को बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया। पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने आठ थाना प्रभारी समेत कुल 13 पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण किया है। इस संबंध में आदेश जारी कर सभी संबंधित अधिकारियों को 24 घंटे के भीतर नई तैनाती वाली जगह पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है।

इन अधिकारियों को मिली थाना प्रभारी की जिम्मेदारी

तबादला आदेश के अनुसार एसआई विष्णुकांत को रंका थाना का नया प्रभारी बनाया गया है। वहीं अविनाश राज को नगरऊंटारी, अरुण कुमार रवानी को भवनाथपुर, चेतन कुमार सिंह को केतार और ऋषिकेश कुमार को कांडी थाना की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा दीपक कुमार मौर्य को विशुनपुरा और राहुल सिंह को बरडीहा थाना प्रभारी बनाया गया है। एसआई परवेज आलम को हरिहरपुर ओपी का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

चार अधिकारी पुलिस केंद्र भेजे गए

तबादला सूची में एसआई उपेंद्र कुमार, असफाक आलम, मो. नसीम अंसारी और बिकु रजक को पुलिस केंद्र में पदस्थापित किया गया है। वहीं एसआई रजनी रंजन की पोस्टिंग गढ़वा थाना में की गई है।

24 घंटे में योगदान देने का निर्देश

एसपी की ओर से जारी आदेश में स्थानांतरित सभी पुलिस पदाधिकारियों को निर्धारित समय के भीतर नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने को कहा गया है। नई जगह योगदान करने के बाद संबंधित अधिकारियों को इसकी रिपोर्ट अपने वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपनी होगी।

पुलिस महकमे में हुए इस फेरबदल के बाद विभिन्न थानों और ओपी में नई जिम्मेदारियों के साथ अधिकारी कार्यभार संभालेंगे।

Read more

Local News