Friday, March 13, 2026

गढ़वा में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत का असर दिखाई देने लगा है.

Share

गढ़वाः जिला में रसोई गैस के लिए लोग हलकान हैं. वितरक सुरक्षा के लिए पुलिस अधिकारी से गुहार लगा रहे हैं. इसके लिए पुलिस बल के समक्ष गैस का वितरण हो रहा है. वहीं उपभोक्ता कालाबाजारी का आरोप लगा रहे हैं.

गढ़वा जिला में घरेलू गैस की ऑनलाइन बुकिंग अब बंद हो गई है गैस एजेंसी द्वारा दिए गए नंबर पर फोन करके बुकिंग हो रही है. शहर में ब्लॉक के पास स्थित इंडियन गैस कार्यालय और गोदामों में भारी भीड़ उमड़ रही है. जिसके बाद वितरक को जिला प्रशासन से अनुरोध कर पुलिस सुरक्षा की मांग कर रहे हैं, क्योंकि लोग अब मरापीट पर उतारू होते जा रहे हैं. जिसके बाद पुलिस सुरक्षा के बीच गैस का कागजी काम एवं गैस का वितरण हो रहा है.

उपभोक्ताओं ने कहा कि समय पर हमलोगों को गैस नहीं मिल रहा है और गैस की कालाबाजारी भी की जा रही है. जबकि गैस एजेंसी के वितरक अरविंद तूफानी ने कहा कि जो नियम से आ रहे हैं उनको कोई दिक्कत नहीं है और जो नियम के विरुद्ध गैस सिलिंडर लेना चाहते हैं उनके लिए दिक्कत है. वहीं लोग कालाबाजारी का आरोप लगा रहे हैं जो निराधार है. हमारे पास गैस की कोई कमी नहीं है, हां भीड़ की थोड़ी दिक्कत है तो हमने पुलिस की सुरक्षा मांगी है जिसके बाद सब सामान्य हो जाएगा.

वहीं एलपीजी गैस की किल्ल्त पर डीसी दिनेश यादव ने कहा कि गैस और पेट्रोल की जिला में कोई दिक्कत नहीं है. जो लोग इसकी जमाखोरी करते हैं और ऊंचे दामों पर बेचने की सूचना मिलती है तो ऐसे लोगों पर कार्रवाई की जाएगी.

इस मामले पर पूर्व मंत्री मिथलेश ठाकुर ने गैस किल्ल्त पर जिला प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाया है. उन्होंने कहा कि पदाधिकारियों को गैस की किल्लत के लिए ठोस पहल करनी चाहिए लेकिन अनुमंडल पदाधिकारी सिर्फ फोटो खिंचवाने और नेता की तरह भाषण देने में मशगुल है.

Read more

Local News