Friday, March 20, 2026

क्रिकेट खेलने को लेकर विवाद, छात्र को मारी गोली

Share

पटना के वेटरनरी कॉलेज मैदान में क्रिकेट खेलने के दौरान छात्रों के बीच विवाद हो गया जिसमें एक छात्र मयंक को गोली लग गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घटनास्थल से खोखा बरामद किया है और सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की तलाश कर रही है। पहले भी इस तरह के विवाद हो चुके हैं।

पटना। वेटनरी कॉलेज मैदान में गुरुवार की शाम क्रिकेट खेलने को लेकर हुए विवाद में एक छात्र को गोली मार दी गई। गोली उसकी अंगुली में लगी है। उसकी पहचान वेटनरी कॉलेज के द्वितीय वर्ष के छात्र मयंक के रूप में हुई।

उसे आईजीआईएमएस में भर्ती कराया गया है। वह फिलहाल खतरे से बाहर है। घटना की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस आरोपित के बारे में जानकारी जुटा रही है।

शाम के समय वेटनरी कॉलेज के छात्र क्रिकेट खेलने पहुंचे थे। वहां पहुंचने पर मैदान में बनी पिच पर कुछ बाहरी लड़के पहले से क्रिकेट खेल रहे थे। वेटनरी कॉलेज के छात्रों ने उन्हें दूसरी जगह खेलने को कहा। इसी बात पर छात्रों और बाहरी लड़कों के बीच बहस हो गई। बात मारपीट तक पहुंच गई

इसके बाद बाहरी लड़के अपने साथियों को फोन कर बुलाने लगे। थोड़ी देर में बाहरी लड़कों के साथी भी पहुंच गए। उनके से किसी ने फायरिंग कर दी। फायरिंग में गोली वहां खड़े मयंक को लग गई। गोली मारने के बाद बाहरी लड़के और आरोपित भी फरार हो गया। छात्र की अंगुली में गोली लगी थी।

उसे आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि क्रिकेट खेलने को लेकर पहले भी बाहरी लड़कों के साथ विवाद हो चुका है। जब भी बाहरी लड़कों को दूसरे मैदान में खेलने को कहा जाता है, वे धमकी देकर चले जाते हैं। इस बार गोली मार दी गई।

घायल युवक का उपचार चल रहा है। घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया गया है। एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है। सीसीटीवी फुटेज से आरोपित की पहचान की जा रही है। -डॉ. अनु कुमारी, सचिवालय डीएसपी-1

Read more

Local News