इस डायरेक्टर ने आमिर खान के साथ वो फिल्म बनाई है, जो चीन में अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है.
रणबीर कपूर, यश, सनी देओल, साई पल्लवी, काजल अग्रवाल, विवेक ओबरॉय स्टारर माइथोलॉजिकल फिल्म रामायण पार्ट 1 का बीती 3 जुलाई को टीजर जारी किया गया. टीजर में रणबीर का बतौर भगवान राम और यश का बतौर रावण फर्स्ट लुक सामने आया. रामायण पार्ट 1 का टीजर लोगों की कल्पना से भी बड़ा निकला और इसके वीएफएक्स ने लोगों की आंखों को सुकुन दिया. टीजर देखकर कहा जा सकता है कि रामायण पार्ट 1 सिनेमा के शौकीन को अद्भूत सिनेमैटिक एक्सपीरियंस देने वाली है. बात करें इसके मेकर्स की तो इसे नमित मल्होत्रा और केजीएफ स्टार यश ने प्रोड्यूस किया है. रामायण पार्ट 1 के डायरेक्टर नितेश तिवारी हैं, जिनकी इस फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई की है और उनकी इस फिल्म की कमाई का रिकॉर्ड आज तक नहीं टूटा है.
इंडियन बॉक्स ऑफिस की हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्में बाहुबली पार्ट 2, पुष्पा पार्ट 2, आरआरआर, केजीएफ पार्ट 2, कल्कि 2898 एडी, जवान, पठान, एनिमल यहां तक कि स्त्री 2 भी डायरेक्टर नितेश तिवारी की फिल्म ‘दंगल’ की कमाई का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई हैं. जी हां, बात कर रहे हैं, आमिर खान स्टारर फिल्म दंगल की जो साल 2016 में रिलीज हुई थी. दंगल अभी तक की इंडियन बॉक्स ऑफिस की सबसे कमाऊ फिल्म है
फिल्म की कमाई
सैकनिल्क के अनुसार, दंगल ने भारत में 29.78 करोड़ रुपये से खाता खोला था. भारत में दंगल का नेट कलेक्शन 387.38 करोड़ रुपये था. फिल्म ने ओवरसीज में 1535.3 करोड़ रुपये वर्ल्डवाइड 2070.3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. 70 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म दंगल ने अकेले चीन के बॉक्स ऑफिस 1305.29 करोड़ रुपये कमाए थे. दंगल चीन में सबसे ज्यादा कमाने वाली भारतीय फिल्म है. यह फिल्म 26 दिसंबर साल 2016 में रिलीज हुई थी.
डायरेक्टर नितेश तिवारी के बारे में
फिल्म दंगल के प्रोड्यूसर आमिर खान, किरण राव और सिद्धार्थ रॉय कपूर ने फिल्म के डायरेक्शन की जिम्मेदारी नितेश तिवारी को दी थी, जिन्होंने अपनी पहली फिल्म साल 2011 में चिल्लर पार्टी डायरेक्ट की थी. इस फिल्म में रणबीर कपूर थे. इसके बाद साल 2014 में उन्होंने अमिताभ बच्चन संग फिल्म भूतनाथ रिटर्न्स बनाई थी. साल 2016 में उन्होंने दंगल डायरेक्ट की.
इसके बाद सुशांत सिंह राजपूत और श्रद्धा कपूर को लेकर उन्होंने फिल्म छिछोरे डायरेक्ट की है, जो उनकी बेहतरीन फिल्मों में से एक है. साल 2021 में उन्होंने इंडियन डॉक्यूमेंट्री सीरीज ब्रेक प्वाइंट बनाई. इसके बाद साल 2023 में वरुण धवन और जाह्नवी कपूर को लेकर एडवेंचर रोमांटिक ड्रामा फिल्म बवाल बनाई थी. फिर नितेश ने फिल्म रामायण पर काम करना शुरु किया.
नितेश तिवारी: कहानी, डायलॉग और स्क्रीनप्ले
नितेश तिवारी ने भूतनाथ रिटर्न्स, किल दिल, चिल्लर पार्टी, ब्रेक प्वाइंट, अनकही कहानियां, घर की मुर्गी, छिछोरे, बरेली की बर्फी, दंगल और निल बटे सन्नाटा की कहानी लिख चुके हैं. डायलॉग की बात करें तो इसमें उन्होंने भूतनाथ रिटर्न्स, किल दिल, निल बटे सन्नाटा, दंगल, बरेली की बर्फी, छिछोरे, अनकही कहानियां, बवाल और तुमसे ना हो पाएगा के डायलॉग लिखे हैं. इसके अलावा रामायण के डायरेक्टर ने भूतनाथ रिटर्न्स, किल दिल, निल बटे सन्नाटा, दंगल, बरेली की बर्फी, छिछोरे, अनकही कहानियां, बवाल और तुमसे ना हो पाएगा के लिए स्क्रीनप्ले भी लिखा है.
नितेश तिवारी: अवार्ड्स और सम्मान
फिल्म चिल्लर पार्टी को बेस्ट चिल्ड्रन्स फिल्म और बेस्ट स्क्रीनप्ले के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया. फिल्म दंगल के लिए नितेश तिवारी को बेस्ट डायरेक्टर का फिल्म फेयर अवार्ड (2017) मिला. नितेश की फिल्म छिछोरे को बेस्ट फीचर फिल्म के लिए भी नेशनल फिल्म अवार्ड भी मिल चुका है.
नितेश तिवारी: शिक्षा और करियर
दंगल के डायरेक्टर का जन्म 22 मई 1973 को मध्य प्रदेश के इटारसी में हुआ था. उन्होंने साल 1996 में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी बॉम्बे से मेटल्लर्जी एंड मटैरियल साइंस इंजीनियरिंग में बैचलर की डिग्री ली थी. उन्होंने विज्ञापन कंपनी लियो बर्नेट में बतौर क्रिएटिव डायरेक्टर काम किया. यह तब की बात है जब वह बॉलीवुड से नहीं जुड़े थे. बता दें, तिवारी का बचपन गंज बसोड़ा गांव में बीता, जहां उनकी स्कूली शिक्षा हुई और उन्होंने भारत माता कॉन्वेट स्कूल में हुए टपोरी मुगल ए आजम नामक प्ले में परफॉर्म किया था.
डायरेक्टर पर्सनल लाइफ
52 साल के डायरेक्टर नितेश तिवारी ने साथ में काम करने वाली और लियो बर्नेट में क्रिएटिव डायरेक्टर, (जो कि एक फिल्म निर्देशक, प्रोड्यूसर और राइटर भी हैं) अश्विनी अय्यर से शादी रचाई. डायरेक्टर को इस शादी से जुड़वा बच्चे हुए, जिसमें एक बेटा और बेटी शामिल हैं.
कब रिलीज होगी रामायण?
रामायण दो पार्ट में बनेगी, जिसका पहला भाग दिवाली 2026 और दूसरा भाग दिवाली 2027 के मौके पर रिलीज होने जा रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म का बजट 835 करोड़ रुपये है और यह इंडियन बॉक्स ऑफिस की अब तक की सबसे बड़े बजट की फिल्म बताई जा रही है


