Monday, April 13, 2026

कोकरनाग से लापता लड़की की लाश आरोपी के घर से बरामद, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Share

कोकरनाग से लापता लड़की के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी हुई है. वहीं, पुलिस ने पीड़िता का शव बरामद कर लिया है.

अनंतनाग: जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में कोकरनाग से लापता लड़की की लाश को पुलिस ने आरोपी के घर से बरामद कर लिया है. पुलिस आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक, लापता लड़की के रहस्य को पुलिस ने आखिरकार सुलझा ही लिया है. हालांकि, पुलिस अब हत्या की वजह के बारे में पता लगा रही है.

शुरुआत में, बीएनएस की धारा 87 और 49 के तहत एफआईआर नंबर 15/2025 दर्ज की गई थी. जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी, आरोपी को पूछताछ के लिए लाया गया. आखिरकार पुलिस जांच और पूछताछ के दौरान उसने अपराध कबूल कर लिया. आरोपी के खुलासे के आधार पर, पीड़िता का शव श्रीनगर के लवेपोरा स्थित उसके घर से बरामद किया गया.

अनंतनाग पुलिस के मुताबिक, 16 मार्च, 2025 को पुलिस स्टेशन कोकरनाग को एक लड़की के बारे में गुमशुदगी की रिपोर्ट मिली. पुलिस ने इसकी तुरंत जांच शुरू की. जांच के दौरान, तकनीकी साक्ष्य से संकेत मिला कि लड़की को श्रीनगर के लवेपोरा का रहने वाला एक 31 साल के शख्स ने अपहरण किया होगा.

शव बरामदगी और कबूलनामे के बाद, अपराध की प्रकृति को उचित रूप से दर्शाने के लिए एफआईआर में बीएनएस की धारा 64 और 103 जोड़ी गई. आगे के सबूत जुटाने के लिए शव को पोस्टमार्टम और फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है. आगे की कानूनी कार्यवाही जारी है.

Read more

Local News