Sunday, May 17, 2026

केन्द्र रक्षा राज्य मंत्री संजय सेट : क्राइम सिटी बनी रांची,

Share

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने रांची में हुई लूट और अपराधियों द्वारा दिनदहाड़े युवक को गोली मारने की कड़ी शब्दों में निंदा की है। उन्होंने आरोप लगाया कि अब रांची क्राइम सिटी बन गई है। बीच शहर में अपराधी तांडव कर रहे हैं। गोलियां चला रहे हैं। व्यवसायियों को लूट रहे हैं। पूरी व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है।

ऐसा लग रहा है, जैसे 90 के दशक का जंगलराज वापस आ चुका है। राजधानी में कोई सुरक्षित नहीं है। चहुंओर भय का माहौल है। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री ने सवाल किया कि आखिर रांची पुलिस कर क्या रही है? रोज दिनदहाड़े अपराध हो रहे हैं, प्रशासन मौन क्यों है? ऐसा लगता है, जैसे सरकार को इससे कोई मतलब नहीं। आखिर इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? सेठ ने कहा कि अगर सरकार और प्रशासन नहीं चेती तो इसका खमियाजा भुगतना होगा।

Read more

Local News