Saturday, April 25, 2026

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षा 17 फरवरी से शुरू हो रही है.

Share

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षा 17 फरवरी से शुरू हो रही है. कक्षा 10वीं का पहला पेपर मैथ्स से शुरू होने जा रहा है, जबकि 12वीं के छात्रों के लिए पहला पेपर बायोटेक्नोलॉजी और शॉर्ट हैंड का रखा गया है. सीबीएसई ने सभी छात्रों के लिए जरूरी निर्देश और एडवाइजरी भी जारी की है. छात्रों को अपने परीक्षा केंद्रों पर सुबह 10 बजे या उससे पहले पहुंचना अनिवार्य किया गया है, ताकि परीक्षा सुचारू रूप से शुरू हो सके. इस साल से बोर्ड ने 10वीं की परीक्षाओं में बड़ा बदलाव किया गया है. अब 10वीं की बोर्ड परीक्षा साल में दो बार होंगी. दूसरी परीक्षा का आयोजन 15 मई से 1 जून के बीच किया जा सकता है, जिससे छात्रों को अपनी तैयारी और सुधार का एक और मौका मिलेगा.

10वीं बोर्ड परीक्षा में 25 लाख से अधिक छात्र दे रहे परीक्षा:

कक्षा 10 की परीक्षा में इस वर्ष कुल 25,08,319 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे, जिनमें 14,08,546 छात्र और 10,99,773 छात्राएं हैं. यह संख्या पिछले वर्षों की तुलना में अधिक मानी जा रही है. वहीं, कुल 83 विषयों की परीक्षा होगी. इसमें मुख्य विषयों के साथ-साथ स्किल और वैकल्पिक विषय भी शामिल हैं. देशभर में कक्षा 10 के लिए 8,075 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. बोर्ड ने शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में केंद्रों का संतुलित वितरण किया है ताकि छात्रों को ज्यादा दूरी तय न करनी पड़े.

कक्षा 12 में 18.59 लाख छात्र हो रहें शामिल:

कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा में इस वर्ष कुल 18,59,551 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे, जिनमें 10,27,552 छात्र और 8,31,999 छात्राएं हैं. इस बार कुल 120 विषयों की परीक्षा आयोजित की जाएगी. विज्ञान, वाणिज्य और कला संकाय के साथ-साथ व्यावसायिक पाठ्यक्रमों को भी शामिल किया गया है. 12वीं के लिए देशभर में 7,574 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं. बोर्ड ने परीक्षा संचालन को सुचारू बनाने के लिए विशेष निगरानी व्यवस्था भी लागू की है.

सुरक्षा और प्रबंधन पर विशेष ध्यान:

बोर्ड की ओर से परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी, फ्लाइंग स्क्वॉड और सख्त दिशा-निर्देश लागू किए जा रहे हैं. प्रश्नपत्रों की गोपनीयता और निष्पक्ष परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं.

एग्जामिनेशन सेंटर के बाहर छात्रों की भारी भीड़

आज से सीबीएसई 10वीं की परीक्षा शुरू हो हो गई है. जिसको लेकर दिल्ली के सभी स्कूल एग्जामिनेशन सेंटर के बाहर छात्रों की भारी भीड़ देखी जा रही है. जहां सीबीएसई बोर्ड के एग्जाम को लेकर बच्चों में उत्साह देखा जा रहा है तो वहीं एग्जामिनेशन सेंटर पर बच्चों के रोल कोड और रोल नंबर गेट पर लगाए गए हैं जहां आज सुबह 10:30 बजे से एग्जाम शुरू हो रहा है उससे पहले 9:30 से एग्जामिनेशन सेंटर के अंदर बच्चों की एंट्री शुरू हो जाएगी.

एग्जामिनेशन सेंटर पर पहुंचे छात्र उत्साहित

सीबीएसई की दसवीं और बारहवीं की परीक्षा आज से शुरू हो रही है जिसको लेकर दिल्ली के स्कूल के बाहर एग्जामिनेशन सेंटर पर पहुंचे छात्रों में काफी उत्साह देखा जा रहा है. इसी कड़ी में दिल्ली के तुगलकाबाद स्थित सर्वोदय कन्या बाल विद्यालय में दूर-दूर से चलकर छात्र अपने एग्जामिनेशन सेंटर पर पहुंचे हैं

अच्छी तैयारी तो एग्जाम भी अच्छा जाएगा

इस दौरान छात्रों से जब मीडिया ने बात की तो छात्र साहिल ने बताया कि हम लोग आज दसवीं का एग्जाम देने के लिए एग्जामिनेशन सेंटर पर पहुंचे हैं पूरे साल हमने दसवीं की तैयारी की है और हमें उम्मीद है कि हम सभी छात्र अच्छे नंबर से परीक्षा पास करेंगे आज मैथ का एग्जाम है हमने इसकी अच्छी से तैयारी की है स्कूल में भी अच्छा से तैयारी करवाया गया है और एग्जाम भी अच्छा जाएगा.

आज पहले दिन मैथ्स का है एग्जाम

वहीं दूसरे छात्र अरमान बताते हैं कि वह संगम विहार स्कूल से तुगलकाबाद स्थित सर्वोदय कन्या विद्यालय में अपने एग्जामिनेशन सेंटर पर आज एग्जाम देने के लिए पहुंचे हैं. 1 साल से उन्होंने एग्जाम की तैयारी की थी अब एग्जाम हो रहा है तो उन्हें खुशी है और उम्मीद है कि वह अच्छे नंबर से पास करेंगे आज मैथ्स का एग्जाम है जिसकी तैयारी स्कूल में भी अच्छी करवाई गई है.वहीं छात्रा तृप्ति कुमारी बताती है कि वह दसवीं के एग्जाम देने के लिए अपने एग्जामिनेशन सेंटर पहुंची है जहां सारे 10:30 बजे से आज सुबह एग्जाम है लेकिन सुबह 9:30 बजे एग्जामिनेशन सेंटर का गेट खोल दिया गया है जाएगा

एग्जामिनेशन सेंटर के बाहर रोल कोड के पेपर चिपकाए गए

वहीं हम आपको बता दे 10वीं और 12वीं दोनों परीक्षाएं तय शेड्यूल के अनुसार अलग-अलग विषयों में आयोजित की जा रही है वही क्लास 10 की परीक्षा 17 फरवरी से शुरू होकर 11 मार्च तक आयोजित की जाएगी. वही इस परीक्षा को लेकर अब छात्रों में काफी उत्साह देखा जा रहा है. जिसको देखते हुए एग्जामिनेशन सेंटर पर स्कूल के तरफ से पहले से ही तैयारी की गई है और स्कूल के बाहर छात्रों के रोल नंबर रोल कोड के पेपर चिपकाए गए हैं जिसे छात्र देखकर स्कूल में एंट्री ले रहे हैं.

CBSE परीक्षा 2026 को लेकर प्रमुख जानकारी

परीक्षा तिथि: 10वीं और 12वीं दोनों की परीक्षाएं 17 फरवरी, 2026 से शुरू

परीक्षा समाप्ति: 10वीं की परीक्षाएं 11 मार्च तक और 12वीं की 10 अप्रैल, 2026 तक चलेगी

  • पैटर्न में बदलाव:
  • 50% प्रश्न: योग्यता-आधारित (Competency-based) (केस स्टडी, तर्क, आदि)
  • 20% प्रश्न: बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs)
  • 30% प्रश्न: पारंपरिक (लघु/दीर्घ उत्तरीय) प्रश्न
  • ऑन-स्क्रीन मार्किंग: 12वीं कक्षा की कॉपियों की जांच के लिए डिजिटल मूल्यांकन शुरू किया गया है, जिससे पारदर्शिता बढ़ेगी
  • पासिंग क्राइटेरिया: थ्योरी और प्रैक्टिकल में अलग-अलग कम से कम 33% अंक प्राप्त करने अनिवार्य हैं
  • रिपोर्टिंग समय: छात्रों को समय पर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर परीक्षा केंद्रों पर निर्देशों का पालन करना चाहिए

Table of contents [hide]

Read more

Local News