Friday, March 20, 2026

कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने भूसंरक्षण विभाग की समीक्षा बैठक की.

Share

रांची: पशुपालन निदेशालय में राज्य की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने भूमि संरक्षण विभाग की गहन समीक्षा बैठक की.

विभागीय सचिव अबू बकर सिद्दीकी मौजूदगी में समीक्षा बैठक के दौरान कृषि एवं पशुपालन मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने अधिकारियों ने कई दिशा-निर्देश दिए.

Agriculture Minister conducted thorough review of Soil Conservation Department In Ranchi

कृषि मंत्री ने भूमि संरक्षण विभाग के द्वारा संचालित योजनाओं जैसे तालाबों का जीर्णोद्धार-गहरीकरण, परकोलेशन टैंक निर्माण, डीप बोरिंग योजना, पंप सेट वितरण योजना, मुख्यमंत्री ट्रैक्टर वितरण योजना, छोटे कृषि यंत्र वितरण योजना की विस्तार मौजूदा स्थिति की समीक्षा की.

इस दौरान मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने वित्तीय वर्ष 2023-24 और 2024-25 में योजना को लेकर लंबित बकाया भुगतान का निपटारा जल्द से जल्द करने का निर्देश भी दिया. वर्तमान वित्तीय वर्ष में विभाग की आवंटित योजनाओं को गति प्रदान करते हुए समय सीमा के अंदर सभी योजनाओं को धरातल पर उतारने का निर्देश देते हुए मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि हर हाल में लक्ष्य पाना ही हमारी प्राथमिकता है.

गुरुवार को हुई समीक्षा बैठक में राज्य भर के जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी और भूमि संरक्षण पदाधिकारी सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे.

बजट पूर्व की गोष्ठी में भी शामिल हुईं कृषि मंत्री

झारखंड सरकार ने आगामी बजट 2026-27 की तैयारी शुरू कर दी है. आज, झारखंड मंत्रालय में बजट पूर्व गोष्ठी में कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की भी शामिल हुईं. राज्य के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर की अध्यक्षता में चली इस गोष्ठी में मंत्री हफीजूल हसन भी मौजूद रहे. बजट पूर्व गोष्ठी में विभागीय अधिकारियों के साथ अर्थ शास्त्रियों ने अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं.

Read more

Local News