Friday, May 8, 2026

कुछ क्षेत्रों में बादल छाए रह सकते हैं- तापमान में वृद्धि होने के आसार हैं

Share

चक्रवात ‘मोंथा’ का असर बिहार से लगभग खत्म हो गया है। बीते तीन दिनों से जारी वर्षा अब थम गई है और ज्यादातर हिस्सों में मौसम सामान्य हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अब वर्षा की संभावना नहीं है, हालांकि कुछ क्षेत्रों में बादल छाए रह सकते हैं। तापमान में वृद्धि होने के आसार हैं, लेकिन सुबह-शाम हल्की ठंड का अहसास बना रहेगा।

पटना। प्रदेश से चक्रवात मोंथा तूफान का असर लगभग खत्म हो गया है। बीते तीन दिनों से हो रही वर्षा और ठंडी हवा के बाद रविवार को प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम सामान्य हो गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, प्रदेश में वर्षा की संभावना नहीं है। हालांकि, कटिहार, किशनगंज समेत अन्य भागों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। पछुआ के कारण मौसम शुष्क बने होने के साथ सुबह-शाम गुलाबी ठंड का प्रभाव बना रहेगा।

72 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में तीन से छह डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के आसार हैं। दो दिनों बाद पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में पश्चिम विक्षोभ को प्रभावित करने की संभावना है। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अलग-अलग भागों में वर्षा दर्ज की गई

जमुई में सर्वाधिक वर्षा 54.6 मिमी दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस एवं 30.6 डिग्री सेल्सियस के साथ शेखपुरा में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया।

प्रदेश के सासाराम, डेहरी, औरंगाबाद, गया, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, मुंगेर, बेगूसराय एवं पूर्णिया को छोड़ कर पटना सहित शेष जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। पटना व आसपास इलाकों में सुबह-शाम हल्की ठंड का प्रभाव बने होने के साथ दिन में धूप निकलने से मौसम सामान्य बना रहा।

प्रमुख शहरों का तापमान

शहरअधिकतम (डिग्री सेल्सियस)न्यूनतम (डिग्री सेल्सियस)
पटना29.122.6
गया28.422.6
भागलपुर27.822.2
मुजफ्फरपुर27.623.0

Read more

Local News