Tuesday, March 17, 2026

कार-बाइक की टक्कर के बाद दो पक्षों में हिंसक झड़प, लोगों ने कार में की तोड़फोड़ और पार्षदों से हाथापाई

Share

लहेरी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार रजक ने बताया कि दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है। कार चालक बंटी कुमार और मोटरसाइकिल सवार बिलाल आलम को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। नालंदा जिले के बिहार शरीफ स्थित भैसासुर के टेलीफोन एक्सचेंज के पास गुरुवार को एक सड़क दुर्घटना ने उग्र रूप ले लिया। एक कार और मोटरसाइकिल के बीच हुई टक्कर के बाद दोनों पक्षों के बीच झड़प शुरू हो गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान गुस्साए लोगों ने कार को क्षतिग्रस्त कर दिया और हिंसक झड़प के कारण इलाके में तनावपूर्ण माहौल बन गया। दुर्घटना के बाद इस वजह से हुई झड़पघटना के अनुसार, कार चालक बंटी कुमार (निवासी पंडित गली चौक बाजार) और मोटरसाइकिल सवार बिलाल आलम उर्फ शाहशाह (पिता सरफराज आलम) के बीच टक्कर के बाद बहस शुरू हुई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला कर दिया। दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार प्रवीण कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल बिहार शरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।भीड़ ने लिया उग्र रूपदुर्घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। गुस्से में आकर भीड़ ने कार पर हमला किया और उसके शीशे तोड़ दिए। हालात इतने बिगड़ गए कि बीच बचाव करने आए बिहार शरीफ नगर निगम के दो वार्ड पार्षदों के साथ भी हाथापाई की गई। पुलिस की त्वरित कार्रवाई के बावजूद घटनास्थल पर माहौल तनावपूर्ण बना रहा। पुलिस के अनुसार, कुछ असामाजिक तत्वों ने मामले को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने सूझबूझ से स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने जब्त किए दोनों वाहनलहेरी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार रजक ने बताया कि दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है। कार चालक बंटी कुमार और मोटरसाइकिल सवार बिलाल आलम को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया कि मामला सड़क दुर्घटना का है, लेकिन इसकी आड़ में उत्पन्न हिंसा और तोड़फोड़ के लिए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। घायल युवक अस्पताल में भर्तीमौके पर लहेरी और नगर थाना की पुलिस दलबल के साथ पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने सांप्रदायिक तनाव फैलाने की कोशिश को विफल करते हुए लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। वहीं, घायल परवीन कुमार (पिता सरफुद्दीन निवासी थाना नालंदा) का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की, लेकिन ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कड़े कदम उठाने की मांग की है।

Read more

Local News