मुंबई: कान्स रेड कार्पेट पर छा जाने के बाद आलिया भट्ट अपने देश लौट आई हैं. उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर अपने पति और एक्टर रणबीर कपूर के साथ देखा गया है. हालांकि वे जल्दबाजी में लग रहे थे, फिर भी उन्होंने मुस्कुराते हुए पैपाराजी का अभिवादन किया.
पैपराजी ने सोमवार को आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया.एक्ट्रेस ने अपने लुक को गर्मियों के हिसाब से कैजुअल रखा. उन्होंने एक टी-शर्ट और ट्रैक पैंट पहनी थी, और सिर पर एक कैप लगाई हुई थी.एयरपोर्ट पर एक्ट्रेस के साथ उनके पति रणबीर कपूर भी मौजूद थे.
एयरपोर्ट पर इस कपल के पहुंचने के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. इन क्लिप्स में रणबीर आगे चलते हुए और पैपाराजी को नमस्ते करते हुए दिखे, जबकि आलिया उनके ठीक पीछे चल रही थीं.
पति-पत्नी ने बेहद स्टाइलिश अंदाज में एंट्री की. एयरपोर्ट से एक साथ बाहर निकलते समय, इस स्टार कपल को पैपराजी ने घेर लिया और उनका स्वागत किया. नेवी ट्रैकसूट और मैचिंग कैप पहने रणबीर एक नए लुक में नजर आए. ‘रामायण’ फ़िल्म के लिए क्लीन-शेव लुक और ‘लव एंड वॉर’ के लिए मूंछें रखने वाले इस एक्टर को एयरपोर्ट पर बिल्कुल नए अंदाज में देखा गया, जिससे उनकी अगली फिल्म को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं.
यह अपीयरेंस तब सामने आई जब आलिया कान्स फिल्म फेस्टिवल में शामिल हुईं, जहां उन्होंने एक ब्यूटी ब्रांड के ग्लोबल फेस के तौर पर रेड कार्पेट पर वॉक किया. रेड कार्पेट पर अपनी अपीयरेंस से सुर्खियां बटोरने के अलावा, उन्होंने एफ1 स्टार्स कार्लोस सैन्ज़ और चार्ल्स लेक्लेर्क के साथ अपनी बातचीत से भी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा.
आलिया अगली बार स्पाई फिल्म ‘अल्फा’ में नजर आएंगी. वह भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में अपने पति रणबीर कपूर के साथ भी नजर आएंगी, जिसमें वह विक्की कौशल के साथ भी फिर से काम करती दिखेंगी. इस बीच, ऐसी अफवाहें ज़ोरों पर हैं कि एक्ट्रेस को ‘तुम्बाड 2’ में भी एक रोल मिल गया है. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि होनी बाकी है.


