Sunday, March 29, 2026

कांतारा चैप्टर 1 ने दो हफ्तों में ही वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 700 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर दिया है.

Share

केजीएफ चैप्टर 2 के बाद कन्नड़ सिनेमा से दूसरी 1000 करोड़ी फिल्म कांतारा: चैप्टर 1 बनने जा रही है. अगर कांतारा: चैप्टर 1 ने 1000 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर लिया तो वह भारत की वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये कमाने वाली 9वीं फिल्म बन जाएगी. कांतारा: चैप्टर 1 ने दो हफ्तों में ही 700 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर दिया है और की फिल्म की कमाई अभी भी डबल डिजिट में हो रही, चलिए जानते हैं फिल्म कांतारा: चैप्टर 1 ने 16वें दिन कितना कमाया है.

सैकनिल्क के अनुसार, कांतारा: चैप्टर 1 ने भारत में 61.85 करोड़ रुपये से खाता खोला था. फिल्म ने दूसरे दिन 45.4 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 55 करोड़ रुपये और चौथे दिन रविवार को 63 करोड़ रुपये की कमाई की. इसी के साथ फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पहले वीकेंड में 225.62 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया था. पांचवें दिन 31.25 करोड़ रुपये, छठे दिन 6.35 फीसदी की बढ़ोतरी हुई फिल्म ने 33.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. फिल्म ने सातवें दिन 25.25 करोड़ रुपये, आठवें दिन 21.15 करोड़ रुपये और नौवें दिन 23.35 करोड़ रुपये, 10वें दिन 39 करोड़ रुपये, 11वें दिन 39.75 करोड़ रुपये, 12वें दिन 13.34 करोड़ रुयपे, 13वें दिन 14.15 करोड़ रुपये, 14वें दिन 10.5 करोड़ रुपये, 15वें दिन 8.85 करोड़ रुपये और 16वें दिन 8.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. फिल्म का कुल घरेलू कलेक्शन 493.75 करोड़ रुपये हो गया है. फिल्म हिंदी और कन्नड़ भाषा में 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है.

हाईएस्ट ग्रॉसिंग कन्नड़ फिल्में

केजीएफ चैप्टर 2- 1200-1250 करोड़ रुपये (वर्ल्डवाइड)

कांतारा चैप्टर 1 – 717 करोड़ रुपये (कमाई जारी…)

कांतारा- 400-450 करोड़ रुपये

केजीएफ चैप्टर 1- 250 करोड़ रुपये

विक्रांत रोणा- 159- 210 करोड़ रुपये

हिंदी डबिंग में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली साउथ फिल्में

1. पुष्पा 2: द रूल – 812.14 करोड़ रुपये

2. बाहुबली 2: द कन्क्लूज़न – 511 करोड़ रुपये

3. केजीएफ चैप्टर 2 – 435.33 करोड़ रुपये

4. कल्कि 2898 एडी – 293.13 करोड़ रुपये

5. आरआरआर – 272.78 करोड़ रुपये

6. 2.0 – 188.23 करोड़ रुपये

7. महावतार नरसिम्हा – 188.15 करोड़ रुपये

8. कंतारा: चैप्टर 1 – 155.5 करोड़ रुपये

9. सालार: पार्ट 1 – सीज़फ़ायर – 152.65 करोड़ रुपये

10. साहो – 145.67 करोड़ रुपये

11. बाहुबली – द बिगिनिंग – 118.5 करोड़ रुपये

12. पुष्पा: द राइज़ – पार्ट 1 – 155.5 करोड़ रुपये 106.35 करोड़

ऋषभ शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म हजारों साल पहले की कहानी पर आधारित है, जहां कुछ जमीनदार लोग उनकी जमीन हथियाना चाहते हैं, लेकिन गांववाले अपनी जमीन छोड़ने को राजी नहीं हैं. इस लड़ाई में एक दैवीय शक्ति कांतारा की एंट्री ही इस फिल्म की सबसे बड़ी जान है.

Read more

Local News