ऋषभ शेट्टी स्टार माइथोलॉजिकल एक्शन ड्रामा फिल्म कांतारा: चैप्टर 1 बॉक्स ऑफिस पर अपने दो दिन पूरे कर चुकी है. कांतारा: चैप्टर 1 बीती 2 अक्टूबर को गांधी जयंती और दशहरा के मौके पर दुनियाभर के थिएटर में रिलीज हुई थी. कांतारा: चैप्टर 1 ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन छप्पर फाड़ कमाई की है. कांतारा: चैप्टर 1 का चार दिनों का पहला वीकेंड बॉक्स ऑफिस पर शानदार जाने वाला है, क्योंकि फिल्म ने दो दिनों बॉक्स ऑफिस सेंचुरी लगा दी है. कांतारा: चैप्टर 1 ने दूसरे दिन कितना कलेक्शन किया है, किन फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ा आइए जानते हैं.
- https://www.youtube.com/embed/KlWmhyaVsSU
कांतारा: चैप्टर 1 बॉक्स ऑफिस
सैकनिल्की की मानें तो, कांतारा: चैप्टर 1 ने भारत मे 61.85 करोड़ रुपये से बॉक्स ऑफिस पर खाता खोला था, इसमें सबसे ज्यादा फिल्म ने कन्नड़ में 19.6 करोड़ रुपये, हिंदी में 18.5 करोड़ रुपये, तेलुगु में 13 करोड़ रुपये, तमिल में 5.55 करोड़ रुपये और मलयालम में 5.25 करोड़ रुपये कमाए थे. हॉलीडे पर फिल्म ने जोरदार कलेक्शन किया, लेकिन दूसरे दिन फिल्म की कमाई में 25 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई. फिल्म कांतारा: चैप्टर 1 ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 46 करोड़ रुपये कमाए. कम कमाई के बावजूद कांतारा: चैप्टर 1 ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कमाई की सेचुंरी लगा दो दिनों में कुल 111.7 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है.
फिल्म का ऑक्यूपेंसी रेट
कन्नड़ थिएटर्स में दूसरे दिन मॉर्निंग शो में 60.3 फीसदी, दोपहर में 90.73 फीसदी, इवनिंग शो में 86.48 फीसदी और नाइट शो में 92 फीसदी ऑक्यूपेंसी रेट दर्ज किया गया. कुल ऑक्यूपेंसी रेट 82.31 फीसदी रह. हिंदी पट्टी में दूसरे दिन ओवरऑल ऑक्यूपेंसी रेट 15.82 फीसदी रहा. इसमें मॉर्निंग शो में 7.39 फीसदी, दोपहर के शो में 12.67 फीसदी, इवनिंग शो में 12.67 फीसदी और नाइट शो में 27.90 फीसदी ऑक्यूपेंसी रेट रहा.
- https://www.youtube.com/embed/M2OnifMgvps
कांतारा:चैप्टर 1 के बारे में
फिल्म का निर्देशन खुद ऋषभ शेट्टी ने किया है. वह खुद इस फिल्म के लीड हीरो हैं. बाकी कलाकारों में ऋषभ शेट्टी के साथ फिल्म में रुक्मिणी वसंत, गुलशन देवैया, जयराम और प्रमोद शेट्टी जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं. फिल्म की कहानी लोकगाथाओं, संस्कृति और अध्यात्म से गहराई से जुड़ी हुई है. केजीएफ और सालार के मेकर्स होम्बले फिल्म्स ने फिल्म का निर्माण किया है. फिल्म साल 2022 में रिलीज हुई फिल्म कांतारा का प्रीक्वल है. कांतारा ने बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस किया था.


