Friday, April 3, 2026

कांग्रेस नेत्री और बड़कागांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने ओडिसी क्लासिक डांस किया.

Share

ODISSI DANCE OF AMBA PRASAD

हजारीबाग: कांग्रेस नेत्री अंबा प्रसाद आज तक अपनी राजनीति नहीं बल्कि अपनी डांस की वजह से सुर्खियों में हैं. बड़कागांव विधानसभा की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद का एक नृत्य वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें वह क्लासिकल ओडिसी डांस परफॉर्म कर रही हैं. कभी घुड़सवारी और तो कभी खुद से ड्राइविंग कर विधानसभा पहुंचने वाली अंबा प्रसाद का भारतीय शास्त्रीय नृत्य लोगों को खासा पसंद आ रहा है.

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल है उसमें अंबा प्रसाद भारत के ओडिशा राज्य के क्लासिकल डांस ओडिसी नृत्य कर रही हैं. ओडिसी एक अभिजात नृत्य शैली है. यह नृत्य शैली काफी प्राचीन है. छठी से नौवीं शताब्दी के शिलालेखों में इसका उल्लेख मिलता है. यह डांस ओडिशा के सबसे पुरानी नृत्य शैलियों में से एक है.

अंबा प्रसाद ने बताया कि उन्हें राजनीति के अलावा कला का क्षेत्र भी काफी पसंद है. जिस कारण पिछले कई सालों से ओडिसी नृत्य कला का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं. पिछले कई सालों से हर रविवार के दिन वह एक राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त कलाकार से इस कला की दीक्षा हासिल कर रही हैं. उन्होंने यह भी बताया कि महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को जागरूक करने के लिए कुछ अलग दिखना था. जिस कारण से इस नृत्य कला के परफॉर्मेंस को उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया था. जिससे महिलाओं के आत्मविश्वास को और भी संबल मिल पाए.

झारखंड के बड़कागांव विधानसभा से पूर्व विधायक का अंबा प्रसाद कला के क्षेत्र में एक खास पहचान बना रही है. इससे पूर्व भी उनका सरहुल के ऊपर गाया गीत और नृत्य लोगों के द्वारा काफी पसंद किया गया. वीडियो काफी लोकप्रिय हुआ. लोगों ने जमकर इसका आनंद उठाया. आने वाले वर्षों में अंबा प्रसाद किसी बड़े मंच पर अपनी कला को अगर प्रदर्शित करें तो या कोई बड़ी बात नहीं होगी.

Table of contents [hide]

Read more

Local News