जामताड़ा: साइबर अपराध के गढ़ जामताड़ा में दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई की है. 17 लाख करीब साइबर ठगी के मामले में दिल्ली पुलिस की टीम ने जामताड़ा के कर्माटांड़ थाना क्षेत्र से एक साइबर अपराधी को पकड़ा है.
दूसरी ओर जिला साइबर थाना की पुलिस ने साइबर अपराधियों के अड्डे पर छापामारी कर चार साइबर अपराधी को पकड़ा है. दिल्ली पुलिस ने जहां अपने साथ साइबर अपराधी को लेकर रिमांड पर दिल्ली ले गई. वहीं जामताड़ा साइबर थाना की पुलिस द्वारा पकड़े गए चार साइबर अपराधियों को कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है.
करीब 17 लाख साइबर ठगी के मामले में दिल्ली पुलिस साइबर अपराधी की तलाश में मंगलवार को जामताड़ा पहुंची. दिल्ली पुलिस की टीम जामताड़ा के साइबर के गढ़ करमाटांड़ थाना क्षेत्र पहुंची, जहां एक साइबर अपराधी को पकड़ा गया. दिल्ली पुलिस की टीम मोबाइल लोकेशन के आधार पर कर्माटांड़ थाना क्षेत्र के काशीटार गांव से साइबर ठगी करने वाले साइबर अपराधी को पकड़ा. जिसका नाम नीरज कुमार मंडल बताया गया है. जिसे दिल्ली पुलिस रिमांड पर अपने साथ दिल्ली ले गई. दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल से करीब 17 लाख का ठगी ये मामला है.
कर्माटांड़ थाना प्रभारी सह पर प्रशिक्षु आईपीएस पदाधिकारी श्री राघवेंद्र शर्मा द्वारा इस मामले के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल से करीब 17 लाख साइबर ठगी किया गया था. जिसे लेकर दिल्ली स्पेशल सेल में कांड संख्या 0549 दिनांक 6-12-24 को अंकित किया गया. जिसके आधार पर दिल्ली पुलिस की टीम साइबर अपराधी की तलाश में जामताड़ा पहुंची और कर्माटांड़ थाना क्षेत्र के काशीटांड़ से साइबर ठगी करने वाले नीरज कुमार मंडल को पकड़ा गया. जिसे दिल्ली पुलिस अपने साथ डिमांड पर ले गई है.
इन साइबर अपराधियों में मेधु मंडल, रूपेश मंडल, गोपाल मंडल और सरोज मंडल शामिल है. ये फर्जी बिजली विभाग के अधिकारी बनकर साइबर ठगी करते थे. इसकी जानकारी देते हुए साइबर डीएसपी चंद्रशेखर ने बताया कि सूचना मिली थी कि नारायणपुर थाना क्षेत्र के पिपलाटांड़ गांव में कुछ साइबर अपराधी साइबर अपराध को अंजाम दे रहे हैं. जिसके आधार पर पुलिस टीम गठित की गई और टीम द्वारा छापेमारी की गई. जहां से चार साइबर अपराधी पकड़े गए.
दूसरी ओर जिला स्तर पर हुई कार्रवाई में खुद को बिजली विभाग का अधिकारी बताकर साइबर ठगी करने वाले चार साइबर अपराधी को जामताड़ा साइबर थाना की पुलिस ने पकड़ा. साइबर थाना की पुलिस के नारायणपुर थाना क्षेत्र के पिपलाटांड़ गांव के विभिन्न साइबर अड्डे पर छापामारी अभियान चलाया. जहां से कुल चार साइबर अपराधियों को पकड़ा. जिनके पास से पुलिस ने 17 मोबाइल और 18 फर्जी सिमकार्ड बरामद किया है.
डीएसपी चंद्रशेखर ने बताया कि पकड़े गए चारों साइबर अपराधी बिजली विभाग के फर्जी अधिकारी बनकर बिजली लाइन काटने और बिजली बिल जमा नहीं करने का बकाया मैसेज देकर साइबर ठगी को अंजाम देते थे.


