Wednesday, April 1, 2026

करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंजड-बिजनेसमैन संजय कपूर का आज अंतिम संस्कार नई दिल्ली में हुआ. आइए जानें संजय को किसने मुखाग्नि दी.

Share

 बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर एक्स हसबैंड और ऑटो कंपोनेंट निर्माता सोना कॉमस्टार के चेयरमैन का आज, 19 जून को नई दिल्ली के लोधी रोड श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया. संजय कपूर के अंतिम संस्कार में करिश्मा कपूर अपने दोनों बच्चों समायरा और कियान के साथ शामिल हुईं. उनके अलावा करीना कपूर खान और उनके पति-एक्टर सैफ अली खान भी समारोह में शामिल हुए थे. इनके अलावा, संजय कपूर की वर्तमान पत्नी प्रिया सचदेव भी समारोह में मौजूद थीं.

करिश्मा कपूर अपने बच्चों, बेटी समायरा और बेटे कियान के साथ अपने एक्स हसबैंड संजय कपूर के अंतिम संस्कार के लिए दिल्ली पहुंची. उनके साथ करीना कपूर और सैफ अली खान भी थे. बता दें, संजय की 12 जून को पोलो मैच के दौरान दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई थी. वह 53 साल के थे.

अंतिम संस्कार नई दिल्ली के लोधी रोड श्मशान घाट पर हुआ. अंतिम संस्कार के एक वीडियो में करिश्मा को सफेद सूट पहने अपने संजय के पार्थिव शरीर को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए देखा गया, जबकि करीना और सैफ उनके साथ खड़े थे.

संजय कपूर के अंतिम संस्कार में शामिल होने के दौरान करिश्मा भावुक हो गईं. वहीं उनके दोनों बच्चे समायरा और कियान भी अपने आंसू रोक नहीं पाए और अपने मां से लिपटकर रो पड़े. इस दौरान करिश्मा अपने दोनों बच्चों को संभालती दिखीं.

संजय कपूर को मुखाग्नि किसने दी?
बता दें,. पहली पत्नी नंदिता महतानी, दूसरी करिश्मा कपूर और तीसरी प्रिया सचदेव. करिश्मा कपूर और संजय के दो बच्चे समायरा और कियान हैं. जबकि, प्रिया सचदेव से संजय का एक बेटा अजारियस है. अब सवाल है कि संजय कपूर को मुखाग्नि किसने दी? बता दें, संजय कपूर को मुखाग्नि उनके और करिश्मा कपूर के बेटे कियान ने दी. कियान ने ही अपने पिता के अंतिम संस्कार की सारी रस्में पूरी की.

संजय कपूर का निधन
ऑटोमोटिव क्षेत्र की प्रमुख हस्ती और सोना कॉमस्टार के चेयरमैन संजय कपूर को पोलो मैच में खेलते समय दिल का दौरा पड़ा, जिसकी वजह से उनका निधन हो गया. पारिवारिक दोस्तो और एक्टर सुहेल सेठ के बयान के अनुसार, मैच के दौरान मधुमक्खी ने डंक मार दी थी, जिसके बाद संजय को दिल का दौरा पड़ा और उनका निधन हो गया.

इस दिन होगी संजय कपूर की याद में प्रार्थना सभा
संजय कपूर की याद में 22 जून को नई दिल्ली के ताज पैलेस होटल में शाम 4 से 5 बजे तक प्रार्थना सभा रखी गई है. सोशल मीडिया पर परिवार ने एक प्रेस नोट जारी किया था. प्रेस नोट में उनकी मां रानी सुरिंदर कपूर, पत्नी प्रिया सचदेव के बच्चे, करिश्मा और उनके दोनों बच्चे समायरा और कियान को भी शोक संतप्त परिवार का हिस्सा बताया गया है.

Read more

Local News