Monday, March 23, 2026

कम GST दरों से बाजार में आई तेजी – नवंबर में ऑटो सेक्टर की धमाकेदार बिक्री

Share

अशोक लीलैंड ने नवंबर में कुल 18,272 वाहनों की बिक्री की, महिंद्रा एंड महिंद्रा ने 92,670 वाहनों की बिक्री करते हुए 19%की वृद्धि दर्ज की.

 नवंबर 2025 में ऑटो सेक्टर ने बेहतरीन प्रदर्शन किया. नवरात्रि से लागू कम GST दरों का सकारात्मक असर पूरे वाहन उद्योग पर साफ दिखा. छोटी कारों, SUVs, कमर्शियल वाहनों, दोपहिया और ट्रैक्टरों—सभी श्रेणियों में बिक्री में जोरदार वृद्धि दर्ज की गई.

अशोक लीलैंड की बिक्री 29% उछली
अशोक लीलैंड ने नवंबर में कुल 18,272 वाहनों की बिक्री की, जो पिछले वर्ष की तुलना में 29% अधिक है. कंपनी के ट्रक, बस और हल्के वाणिज्यिक वाहनों की मांग में उल्लेखनीय बढ़त देखने को मिली.

महिंद्रा एंड महिंद्रा: कुल बिक्री 92,670 यूनिट
महिंद्रा एंड महिंद्रा ने नवंबर में कुल 92,670 वाहनों की बिक्री करते हुए 19% की वृद्धि दर्ज की.

  • SUV सेगमेंट में डोमेस्टिक बिक्री 22% बढ़कर 56,336 यूनिट रही.
  • कमर्शियल वाहन बिक्री भी 17% बढ़ी.

कंपनी ने इस दौरान भारत की पहली Electric Origin 7-Seater SUV XEV 9S और दुनिया की पहली Formula E-थीम वाली SUV BE 6 Edition पेश की.

एस्कॉर्ट्स कुबोटा: ट्रैक्टर बिक्री में मजबूती
ट्रैक्टर निर्माता Escorts Kubota ने नवंबर में 10,580 ट्रैक्टर बेचे, जो 17.9% की वार्षिक वृद्धि है.

  • घरेलू बिक्री 10,122 यूनिट (15.9% वृद्धि)
  • निर्यात 458 यूनिट (87.7% की बड़ी छलांग)

कंपनी ने बताया कि सरकार की रियायतें, कम GST दरें और सब्सिडी ने ट्रैक्टर मांग को मजबूत किया है. खरीफ फसल कटाई और रबी बुवाई के चलते रिटेल मांग भी बढ़ी.

बजाज ऑटो की बिक्री में वृद्धि
बजाज ऑटो ने नवंबर 2025 में दोपहिया वाहनों की बिक्री में 3% और कमर्शियल वाहनों में 37% की वृद्धि दर्ज की.

मारुति सुजुकी: PV बिक्री 1.70 लाख पार
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता मारुति सुजुकी ने नवंबर में 1,70,971 पैसेंजर व्हीकल की घरेलू बिक्री की, जो पिछले वर्ष की तुलना में काफी अधिक है.

GST कटौती से उद्योग को मिला सहारा
GST दरों में कटौती के बाद ऑटो और कृषि मशीनरी उद्योग में मांग में तेज उछाल आया है.

  • छोटी कारों पर GST 28% से घटाकर 18%
  • ट्रैक्टर तथा इसके पार्ट्स पर GST 5%
  • बसों और ऑटो पार्ट्स पर भी दरें कम की गईं

GST काउंसिल का बड़ा सुधार
सितंबर 2025 की 56वीं बैठक में GST संरचना को सरल करते हुए चार स्लैब्स को घटाकर दो मुख्य दरों—5% और 18%—में बदल दिया गया. लक्ज़री और सिन श्रेणी के लिए 40% की विशेष दर रखी गई है.

Read more

Local News