बेंगलुरु: कन्नड़-तमिल विवाद पर कर्नाटक हाई कोर्ट ने फिल्म एक्टर और नेता कमल हासन को फटकार लगाई है. बता दें कि, कमल हासन ने यह बयान देकर विवाद खड़ा कर दिया है कि, कन्नड़ भाषा का जन्म तमिल से हुआ है.
कर्नाटक हाई कोर्ट ने मंगलवार को अभिनेता और फिल्म निर्माता कमल हासन की उनके हालिया बयान के लिए कड़ी आलोचना की. अभिनेता-नेता कमल हासन ने अपने बयान को लेकर माफी मांगने से इनकार कर दिया था. उन्होंने कहा था कि, वह कानून और न्याय में विश्वास करते हैं तथा कर्नाटक के लिए उनका प्यार सच्चा है.
हाई कोर्ट ने मंगलवार को कहा कि, एक बार अगर कमल हासन माफी मांग लेते तो स्थिति सुलझ सकती थी. सुनवाई की अध्यक्षता कर रहे जस्टिस एम. नागप्रसन्ना ने कहा कि बयान से कर्नाटक के लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं. अदालत ने हासन के माफी मांगने से इनकार करने पर सवाल उठाया.
‘ठग लाइफ’ पर हाई कोर्ट
जस्टिस एम नागप्रसन्ना की अध्यक्षता वाली बेंच ने फिल्म निर्माण कंपनी राज कमल इंटरनेशनल द्वारा फिल्म ‘ठग लाइफ’ की स्क्रीनिंग में बाधा डालने से सुरक्षा की मांग करने वाली याचिका पर सुनवाई की.
क्या पुलिस को आपकी (कमल हासन) गलती के लिए सुरक्षा प्रदान करनी चाहिए?, कोर्ट ने सवाल किए
सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि, फिल्म व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए बनाई गई थी. अदालत ने हासन से पूछा कि, क्या पुलिस को उनकी गलती के लिए सुरक्षा प्रदान करनी चाहिए. अदालत ने फटकार लगाते हुए कहा कि, कमल हासन ने अपने बयान का खंडन नहीं किया है, यानी क्या उन्होंने इसे स्वीकार कर लिया है. अदालत ने फिर कमल हासन से पूछा… आप माफी मांगने के लिए तैयार नहीं हैं.
माफी मांगने में कोई समस्या नहीं है, हाई कोर्ट ने कमल हासन से कहा
अदालत ने सख्ती से सवाल करते हुए कमल हासन से कहा , आपके (कमल हासन) बयान से अभिनेता शिवराजकुमार को परेशानी हुई है. अगर आप माफी मांगते हैं, तो कोई समस्या नहीं है. क्या आप दूसरों की भावनाओं को ठेस पहुंचाकर फिल्म रिलीज करना चाहते हैं.
अदालत ने कहा कि, इसी तरह के बयान देने वाले राजगोपालाचारी ने माफी मांग ली है, तो आपको (कमल हासन) क्या दिक्कत है. कोर्ट ने कहा, आप कह रहे हैं कि यह 300 करोड़ की फिल्म है, माफी मांगिए. हमें इस संबंध में आदेश जारी करने में कोई दिक्कत नहीं है. कोर्ट ने पूछा कि, अगर आप (कमल हासन) माफी नहीं मांग सकते तो आपकी फिल्म कर्नाटक में क्यों रिलीज होनी चाहिए.
जज ने कहा, मैं भी ठग लाइफ देखना चाहता था, लेकिन….
कोर्ट ने सख्ती दिखाते हुए कमल हासन से कहा कि, उन्हें किसी की भावनाओं से नहीं खेलना चाहिए. जज ने कहा, “मैं भी ठग लाइफ फिल्म देखना चाहता था. हालांकि, मैं इस विवाद के कारण इसे नहीं देख सकता.” उसके बाद मामले की सुनवाई आज दोपहर 2:30 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई.
कमल हासन ने कहा, अगर गलत नहीं हैं, तो माफी नहीं मांगेंगे
कमल हासन ने दावा किया था कि कन्नड़ समर्थक समूहों द्वारा उनकी टिप्पणी के लिए माफी नहीं मांगने पर फिल्म का बहिष्कार करने की धमकी देना कोई नयी बात नहीं है और उन्हें पहले भी धमकियां मिल चुकी हैं.
हासन ने यहां द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के राज्य मुख्यालय ‘अन्ना अरिवालयम’ के बाहर संवाददाताओं से कहा था कि, ‘यह लोकतांत्रिक देश है और वे कानून और न्याय में विश्वास करते हैं. उनका मानना है कि प्रेम की हमेशा जीत होती है.
उन्होंने कहा था कि‘कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और केरल के लिए उनका प्यार सच्चा है. कोई भी इस पर संदेह नहीं करेगा, सिवाय उन लोगों के जिनका कोई एजेंडा है. उन्हें पहले भी धमकी दी गई है. उन्होंने कहा कि, अगर वह गलत हैं, तो माफी मांग लेंगे. अगर गलत नहीं हैं, तो वे माफी नहीं मांगेंग


