Friday, March 27, 2026

कब्रिस्तान से 2 दिनों बाद छात्रा का शव बाहर निकाला गया है

Share

पलामू: जिले के पिपराटांड़ थाना क्षेत्र के होटवार स्थित कब्रिस्तान से दो दिनों बाद बीए की छात्रा का शव बाहर निकाला गया है. छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी. जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को जानकारी दिए बिना शव को दफना दिया था. इसी बीच पुलिस को जानकारी मिली कि एक लड़की ने होटवार गांव में आत्महत्या की है और परिजनों ने उसे दफना दिया है.

मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने बुधवार को दंडाधिकारी की मौजूदगी में छात्रा के शव को कब्रिस्तान से बाहर निकाला. पूरे मामले में पुलिस ने संज्ञान लेते हुए एक युवक के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की है. आरोप है कि युवक ने छात्रा को आत्महत्या के लिए दबाव बनाया. जिसके बाद छात्रा ने आत्महत्या कर ली. इधर, दंडाधिकारी की मौजूदगी में कब्रिस्तान से शव को बाहर निकालने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेज दिया गया.





ग्रामीणों के माध्यम से जानकारी मिली थी कि एक लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है. लड़की ने आत्महत्या की है या हत्या हुई है, इस पर जांच चल रहा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कई बिंदुओं पर जानकारी मिलेगी. फिलहाल आत्महत्या के बिंदु पर एफआईआर दर्ज की गई है. यह एफआईआर पुलिस अधिकारी के बयान के आधार पर किया गया है– सुबोध कुमार, थाना प्रभारी, पिपराटांड़

Read more

Local News