Saturday, March 14, 2026

कटिहार के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में एक देवर ने अपनी भाभी की हत्या कर दी। 

Share

 कटिहार। भाभी व देवर के रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। देवर ने अपनी भाभी की तेजधार हथियार से हत्या कर दी। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छिटाबाड़ी की है। पीड़ित ललन साह ने अपने भाई ओमप्रकाश पर उसकी पत्नी चांदनी देवी (30) की हत्या का आरोप लगाया है।

बताया है कि उसकी पत्नी पर उसका भाई गलत निगाह रखता था। इससे पूर्व भाई को कई बार समझाया था कि उसकी पत्नी से वे दूर रहे। मेरी पत्नी मेरे भाई के झांसे में नहीं आ रही थी। पत्नी के विरोध करने पर उसकी हत्या कर दी।

बताया कि मंगलवार को वह घर में अकेली थी। घर में बर्तन धो रही थी। इसी बीच भाभी को अकेला देख पीछे से दबिया से वार कर दिया। जिससे उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई। ऐसा भाई किसी काे ना मिले। मेरे तीन छोटे-छोटे बच्चों के माथे से मां का साया छिन लिया।

इधर, ग्रामीणों ने देवर को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के बाद स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपित देवर का मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया में जुट गई है।

महिला घर में अकेली थी। देवर ने अकेला पाकर दबिया से मारकर हत्या कर दी। आरोपित देवर को गिरफ्तार किया है। पति के फर्द बयान में मामला दर्ज किया है। पोस्टमार्टम के बाद शव को दाह संस्कार के लिए सौंपा गया है। –  शशि रंजन, थानाध्यक्ष मुफस्सिल

Read more

Local News